Headlines
Loading...
IPL 2026 RR vs RCB Today Live Score गुवाहाटी में देरी से हुआ टॉस, RR ने जीता टॉस बारिश ने मैच में डाला खलल...

IPL 2026 RR vs RCB Today Live Score गुवाहाटी में देरी से हुआ टॉस, RR ने जीता टॉस बारिश ने मैच में डाला खलल...

RR vs RCB Live Score, IPL 2026 Todays Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच है। ये मैच राजस्थान की टीम और बेंगलुरू आसाम में होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले मैच में खेलने वाली है। 

दोनों ही टीमों ने इस सीजन में अभी तक हार का सामना नहीं किया है। ऐसे में ये मैच काफी रोमांचक रहने वाला है। हालांकि, अभी बारिश के चलते इस मैच के टॉस में देरी है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल में अभी तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स 14 मैच ही जीत सकी है. लेकिन मौजूदा फॉर्म के मुताबिक दोनों टीमों की पलड़ा भारी नजर आता है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल।