Headlines
Loading...
IPL 2026: इस 'विध्वंसक' भारतीय बैट्समैन के पास अब पहुंची ऑरेंज कैप, दहलाकर रख दिए हैं गेंदबाजों के दिल, विश्नोई ने पर्पल कैप पहना...

IPL 2026: इस 'विध्वंसक' भारतीय बैट्समैन के पास अब पहुंची ऑरेंज कैप, दहलाकर रख दिए हैं गेंदबाजों के दिल, विश्नोई ने पर्पल कैप पहना...

IPL 2026 सीजन में अभी तक 13 मैच खेले जा चुके हैं और कई क्रिकेटर्स रनों और विकटों की झड़ी लगाकर मौजूदा टूर्नामेंट को बेहद रोमांचक बना रहे हैं. भारत के एक विध्वंसक बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है.इस भारतीय बल्लेबाज ने IPL 2026 में चौके और छक्कों की बरसात से विरोधी गेंदबाजों के दिल दहलाकर रख दिए हैं. IPL 2026 सीजन में अभी तक खेले गए 13 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पोजीशन पर एक भारतीय बल्लेबाज काबिज है।

इस 'विध्वंसक' भारतीय बैट्समैन के पास पहुंची ऑरेंज कैप

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में 32 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास ऑरेंज कैप आ गई है. यशस्वी जायसवाल ने अभी तक IPL 2026 में 3 मैचों की 3 पारियों में 170 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. यशस्वी जायसवाल का इस दौरान हाईएस्ट स्कोर नाबाद 77 रन रहा है. यशस्वी जायसवाल ने अभी तक IPL 2026 में 19 चौके और 8 छक्के लगाए हैं।

समीर रिजवी से छिन गई ऑरेंज कैप

यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज समीर रिजवी से ऑरेंज कैप छीन ली है. IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज समीर रिजवी दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. समीर रिजवी IPL 2026 के 2 मैचों में 160 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. हेनरिक क्लासेन ने 3 मैचों में 145 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चौथे स्थान पर हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 3 मैचों में 122 रन बनाए हैं. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं. रोहित शर्मा ने 3 मैचों में 118 रन बनाए हैं।

रवि बिश्नोई के पास पर्पल कैप

राजस्थान रॉयल्स (RR) के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के पास पर्पल कैप है. मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई के 3 मैचों में 7 विकेट हो गए हैं. प्वाइंट्स टेबल पर नजर डाले तो राजस्थान रॉयल्स (RR) 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पहले स्थान पर है. पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 रद्द मैच से 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के बाद 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।