Headlines
Loading...
वंदे भारत ट्रेन के रेलवे खाने से बिगड़ी मां बेटे की तबीयत, शिकायत पर IRCTC ने कहा- हमें कोई और कंप्लेन नहीं मिली है.. लेकिन...

वंदे भारत ट्रेन के रेलवे खाने से बिगड़ी मां बेटे की तबीयत, शिकायत पर IRCTC ने कहा- हमें कोई और कंप्लेन नहीं मिली है.. लेकिन...

Vande Bharat Express Food: वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान, एक मां और उसके 2 साल के बेटे की लंच के बाद तबीयत खराब होने लगी। जिसकी मां ने जब IRCTC से शिकायत की तो जवाब मिला कि और भी लोग थे, लेकिन कोई और कंप्लेन नहीं आई है।हालांकि, इस मैसेज के बाद IRCTC ने महिला से उसका PNR भी मांगा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस को उसकी रफ्तार और सुविधाओं के लिए जाना जाता है। लेकिन कई बार कैटरिंग कंपनी की गलती या पैसेंजर की कंडीशन के चलते कुछ ऐसा हो जाता है। जिसकी जिम्मेदारी भी IRCTC और रेलवे पर आती है। इंटरनेट पर वायरल एक पोस्ट में भी महिला ने कुछ ऐसा ही दावा किया है। जिसे लेकर बहस छिड़ गई है। महिला ने शिकायत की है कि वंदे भारत का खाना, खाने से उसकी और उसके 2 साल के बेटे की तबीयत बिगड़ गई है।

मैं और मेरा बेटा बीमार पड़ गए 

महिला ने अपनी 2 तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी एलर्जी से पहले और एलर्जी के बाद की हालत बताई। साथ ही, उसने रांची के जिस मां राम प्यारी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज करवाया था, अपने दावे को ठोस बनाने के लिए उसकी रसीद भी शेयर की। महिला, जिसका नाम उसके X हैंडल के मुताबिक आयुषी है, उसने बताया कि वो 27 मार्च 2026 को ट्रेन नंबर-22500, वंदे भारत में सफर कर रही थी।

पहले, बाद में लंच करते ही खराब हुई हालत 

इस बीच जब उसने दोपहर का लंच किया, तब उसे गंभीर एलर्जी हो गई। जो जानलेवा भी हो सकती थी। महिला ने बताया कि उसका 2 साल के बेटे को भी दस्त हो गए। एलर्जी और बढ़ गई, जिसके चलते हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। डॉक्टर ने बताया कि अगर तुरंत नहीं आती, तो यह उसके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता था। महिला ने यह पानी के टेस्ट के अलग होने की भी शिकायत की।

IRCTC- और कोई कंप्लेन नहीं है… 

इस मामले में IRCTC ने जवाब दिया कि 27 मार्च को ट्रेन नंबर 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (कोच ई1) में दोपहर के भोजन की जांच की गई और वह Satisfactory यानि संतोषजनक पाया गया। उस दिन भोजन की क्वालिटी और हाईजीन या सुरक्षा से जुड़ी कोई दूसरी शिकायत नहीं मिली है।
IRCTC की गंभीरता को देखते हुए महिला ने रिप्लाई किया कि सर, मुझे खुशी है कि और कोई बीमार नहीं पड़ा। लेकिन मैं और मेरा बेटा बीमार पड़ गए। हमारी ट्रेन सुबह जल्दी थी, इसलिए हम घर पर नाश्ता नहीं कर पाए। हमने जो कुछ भी खाया, वह वंदे भारत एक्सप्रेस में ही खाया। लेकिन जाहिर है, इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम ही अकेले थे जिन्हें परेशानी झेलनी पड़ी!

अब कैसी है तबियत?

महिला के जवाब के बाद IRCTC ने उससे उसका PNR और मोबाइल नंबर मांगा है। अब देखना होगा कि वह इसपर क्या एक्शन लेती है। फिलहाल यूजर्स ने जब महिला से उसकी तबीयत के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि वो अब रिकवर कर रही है और अब मुंह पर आई सूजन पूरी तरह से जा चुकी है। 
इस मामले ने X पर भी कई और हैंडल्स ने भी उठाया है। जिसके चलते अब यह इंटरनेट पर बहस और चर्चा का विषय बन गया है। अभी कुछ दिनों पहले ही वंदे भारत में मिलने वाले खाने में दही के आसपास कीड़े मिले थे, जिसे स्टाफ ने केसर बताया था। हालांकि, बाद में रेल मंत्रालय ने मामले में सख्त एक्शन लेते हुए वेंडर और IRCTC दोनों पर करीब 60 लाख का जुर्माना लगाया था। इस मामले से यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेलवे के लिए पैसेंजर की सेफ्टी पहली प्राथमिकता है। अब देखना होगा, इस मामले की जांच के बाद क्या निकलकर आता है?