आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी आज महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे, राष्ट्रपति मुर्मू आज से गुजरात व महाराष्ट्र के 4 दिवसीय दौरे पर रहेंगी...
नईदिल्ली ब्यूरो। राष्ट्रपति मुर्मू आज से गुजरात और महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। महिला आरक्षण को लेकर आज एक बड़ा सम्मेलन होने वाला है। सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत करेंगे और देश भर की महिलाओं को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी आज तमिलनाडु में नमो ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में कई जगह जनसभा और रोड शो करेंगे।
लैंड फॉर जॉब से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर अपील पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। पश्चिम बंगाल एसआईआर को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।