Headlines
Loading...
Mayank Yadav: मयंक यादव ने राजस्थान के खिलाफ कल मैच में इतनी स्पीड से गेंद फेंककर मचाई सनसनी...

Mayank Yadav: मयंक यादव ने राजस्थान के खिलाफ कल मैच में इतनी स्पीड से गेंद फेंककर मचाई सनसनी...

Mayank Yadav Bowling Speed vs Rajasthan Royals: आखिरकार इंतजार खत्म हो हुआ और काफी समय से चोटिल रहने वाले मयंक यादव की आईपीएल में वापसी हुई। 23 साल के तेज गेंदबाज मयंक यादव, राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ़ मैच में गेंदबाजी करने आए तो सबके जेहन में एक ही सवाल था कि क्या मयंक "रफ्तार के सौदागर" बन पाएंगे।

बता दें कि राजस्थान के खिलाफ मैच में मयंक ने 4 ओवर में 56 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। लेकिन मयंक की गेंदबाजी को देखकर इयान बिशप ने तारीफ की और पोस्ट शेयर कर लिखा, "उसके बॉलिंग के आंकड़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता। असली बात यह है कि आज रात मयंक यादव मैदान पर है। इस मैच में वह पहले ही कई बार 150 km/h की रफ़्तार तक पहुंच चुका है. मोहसिन खान फ़िट है, और प्रिंस यादव भी जबरदस्त फ़ॉर्म में है. LSG की किस्मत अच्छी है कि शमी जैसा खिलाड़ी उनकी अगुवाई कर रहा है।"
इतनी स्पीड से फेंकी गेंद, मचाई सनसनी

फिटनेस की दिक्कतों की वजह से टीम से बाहर रहने के बाद, "सॉनेट एक्सप्रेस" को देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि वह कभी टीम से बाहर थे, उन्होंने राजस्थान के खिलाफ अपनी शुरुआती कुछ गेंदों में ही 140KMPH की तेज़ रफ्तार पकड़ी और आखिर में 150 kmph की रफ़्तार को पार करने में सफल रहे. उनकी सबसे तेज गेंद आखिरी ओवर में आई।

19.5 ( गेंद स्पीड 151.3 km/h)

मयंक यादव ने रवींद्र जडेजा को गेंद डाली, 2 रन. मयंक ने 151.3 km/h की रफ़्तार से लेंथ बॉल फेंकी थी, और इस पारी में पहली बार 150 km/h का आंकड़ा पार किया. जडेजा ने गेंद को जोर से घुमाकर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ मारा. आयुष बडोनी ने इस बार कोई गलती नहीं की और रन सिर्फ़ दो तक ही सीमित रखे।

तेज रफ्तार गेंदबाज की वापसी

मयंक यादव, जो आईपीएल 2024 में अपने पहले दो IPL मैचों में "प्लेयर ऑफ़ द मैच" का ख़िताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनकर रातों-रात स्टार बन गए थे, वही वह "X-फ़ैक्टर" हैं जिसकी LSG को बेसब्री से ज़रूरत थी. हालांकि अभी भी मयंक अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस नहीं कर पाए हैं लेकिन उनकी वापसी से कहीं न कहीं यह उम्मीद बंधी है कि यह गेंदबाज इस आईपीएल में अपनी तेज गति वाली गेंद से बवाल मचाएंगा।

आईपीएल में मयंक यादव की सबसे तेज गेंदें

आईपीएल में अपने डेब्यू के बाद से ही मयंक अपनी जबरदस्त रफ्तार से गेंद करने के लिए जाने जाते हैं, जिसने बल्लेबाजों को जल्दबाजी करने पर मजबूर किया है, उन्हें परेशान किया है और उनकी गिल्लियां बिखेरी है. इस गेंदबाज ने 2024 में अपना डेब्यू किया और आते ही अपनी तूफ़ानी रफ्तार से अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. मयंक यादव की लगातार 155 km/h की रफ्तार को सटीकता के साथ पार करने की काबिलियत उन्हें इस लीग के सबसे रोमांचक तेज गेंदबाज़ों में से एक बनाती है।

* 156.7 km/h - Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), IPL 2024
* 155.8 km/h - Vs पंजाब किंग्स (PBKS), IPL 2024 (डेब्यू)
* 155.6 km/h - Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), IPL 2024

IPL 2026 में सबसे तेज़ गेंद किसने फेंकी है?

22 अप्रैल, 2026 तक, गुजरात टाइटन्स के अशोक शर्मा के नाम आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 154.2 km/h (95.8 mph) की रफ्तार के साथ गेंद फेंककर तहलका मचाया था, अशोक शर्मा लगातार तेज गति से गेंदबाजी करते हैं और सबसे तेज गेंदों की सूची में इस आईपीएल में टॉप पर हैं।

IPL 2026 की टॉप 5 सबसे तेज गेंदें

* अशोक शर्मा (गुजरात टाइटन्स): 154.2 km/h
* जेमी ओवरटन (चेन्नई सुपर किंग्स): 151.2 km/h
* एनरिक नॉर्टजे (लखनऊ सुपर जायंट्स): 150.9 km/h
* कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स): 150.7 km/h
* कार्तिक त्यागी (कोलकाता नाइट राइडर्स): 150.4 km/h ।।