MI vs PBKS Live Cricket : MI 195 रन, PBSK ने अपनी पारी में बनाए 197/3 विकेट.. पंजाब की टीम 7 विकेट से मैच जीता...
स्पोर्ट्स डेस्क, लखनऊ। Live Cricket Score Today, MI vs PBKS IPL 2026: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने हैं। मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पंजाब इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, जबकि मुंबई मात्र एक मैच में जीत हासिल कर सकी है। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल है। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान हैमिस्ट्रिंग इंजरी का सामना करना पड़ा था।
मुंबई की टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि पंजाब 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उनका एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। अब तक दोनों ने 34 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दोनों ने 17-17 मैचों में जीत हासिल की है।
मुंबई इंडियंस ने बनाए 195 रन
मुंबई को इस मैच में खराब शुरुआत मिली थी। दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने रियान रिकलटन और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा था। इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए। वहीं, नमनधीर ने भी 31 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल हैं। मुंबई ने 20 ओवर में 195/6 रन बनाए हैं।
वहीं PBSK ने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य देखते हुए अपनी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत की। लेकिन दो विकेट जल्दी खोने के बाद भी पावरप्ले में 66 रन बनाए। फिर श्रेयस अय्यर ने प्रभसिमरन के साथ क्रीज पर तहलका मचाते हुए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
समाचार लिखे जाने तक प्रभसिमरन 32 बॉल पर 69 रन, श्रेयस अय्यर 26 बॉल पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। और PBSK का स्कोर 13 ओवर में 146 / 2 विकेट है। वहीं 14वाँ ओवर शुरू होते ही प्रभसिमरन ने पहली गेंद पर चौका, फिर दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर 14 ओवर में दो विकेट पर 161 रन किया। पंजाब की पारी में 15 वाँ ओवर बुमराह लेकर आए और उन्होंने इस ओवर में
17 रन दिए। पंजाब का स्कोर 178/2 रहा।
16 वें ओवर में पंजाब के कप्तान सरदार श्रेयस अय्यर आउट हो गए। नए बल्लेबाज स्टाइनिस क्रीज पर आए। स्कोर 3 विकेट पर 188 रन रहा।
17 वें ओवर में पंजाब को यह मैच जीतने के लिए सिर्फ आठ रन चाहिए। और इसी 17:3ओवर में 7 विकेट से यह मैच जीत लिया है।