Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी की 'नागिन शो' पर लग सकता है ताला..एकता कपूर को परेशान कर रही ये 2 चीजें...
Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी पर के शो नागिन -7 पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। शो की टीआरपी लगातार गिर रही है। एकता कपूर के सबसे चर्चित शो दो वजहों से बंद हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। एकता कपूर ने जब नागिन शुरू की थी तो एक अलग टीवी युग की शुरुआत हुई थी। अभी नागिन का 7वां सीजन चल रहा है।
नागिन 7 जब शुरू हुआ था, तो उसने आते ही टीवी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। सुपरनेचुरल शो ग्रैंड प्रमोशन, नया कॉन्सेप्ट और प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन अवतार सबकुछ दर्शकों को काफी इंप्रेस कर रहा था। लेकिन खबर है कि इस शो पर ताला लग सकता है। आइए जानते हैं, इसके पीछे की वजह।
शो की टीआरपी गिर रही है
नागिन 7 शुरू होने के पहले हफ्ते में टीआरपी में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली थी। जिससे साफ लग रहा था कि यह सीजन लंबे समय तक राज करेगा। लेकिन अगले दूसरे हफ्ते में शो की टीआरपी गिरने लगी। अब यह शो टॉप 10 से भी बाहर हो गया है। दर्शकों को जहां पहले इसका विजुअल ट्रीट पसंद आया, वहीं धीरे-धीरे कंटेंट ने निराश करना शुरू कर दिया।
दर्शक को पसंद नहीं आ रहा एआई का इस्तेमाल
सबसे बड़ा मुद्दा बना शो में जरूरत से ज्यादा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल। फैंस को लगा कि कहानी से ज्यादा फोकस VFX और AI पर दिया जा रहा है, जिससे इमोशनल कनेक्शन कमजोर पड़ गया।
भारी भरकम बजट बनी मुसीबत
सिर्फ टीआरपी ही नहीं, बल्कि शो का भारी-भरकम बजट भी मेकर्स के लिए परेशानी बन गया है। एकता कपूर ने इस बार नागिन 7 को बड़े स्केल पर बनाने की कोशिश की, लेकिन जब उसी हिसाब से व्यूअरशिप नहीं मिली, तो खर्चा संभालना मुश्किल होने लगा।
कब यह शो हो सकता है बंद?
कम टीआरपी और हाई बजट का यह कॉम्बिनेशन अब शो के भविष्य पर सवाल खड़े कर रहा है। खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बंद करने पर भी विचार कर रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।