PBKS vs LSG Highlights: पंजाब ने IPL में रचा इतिहास, LSG ने गैरजिम्मेदाराना बल्लेबाजी से 50 रनों की झेली शर्मनाक हार...
स्पोर्ट्स डेस्क, न्यू चंडीगढ़। PBKS vs LSG Highlights: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना हुआ। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन बना सकी और उन्हें 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पीबीकेएस के लिए प्रियांश आर्या ने 93 रनों की पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने भी 87 रन बनाए। लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 43 रन बनाए।