Headlines
Loading...
PM Modi Varanasi Visit Live : PM नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे काशी, देंगे अरबों की पर‍ियोजनाएं, 'जन-आक्रोश महिला सम्मेलन' को करेंगे संबोध‍ित

PM Modi Varanasi Visit Live : PM नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे काशी, देंगे अरबों की पर‍ियोजनाएं, 'जन-आक्रोश महिला सम्मेलन' को करेंगे संबोध‍ित

वाराणसी, ब्यूरो। PM Modi Varanasi Visit LIVE :: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार दोपहर अपने तीसरे कार्यकाल में छठवीं बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो द‍िवसीय दौरे पर दोपहर 1.30 बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे।

इस दौरान सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ सह‍ित भाजपा पदाध‍िकार‍ियों ने उनका स्‍वागत कि‍या।

काशी में वह बरेका में 'जनआक्रोश महिला सम्मेलन' को संबोधित करेंगे और इस मंच से नारी वंदन संशोधन विधेयक को लेकर अपनी बात रखेंगे। इस दौरान मंच पर काशी में मह‍िलाएं भी मौजूद रहेंगी। 

वहीं इसके पूर्व सुबह करीब 11 बजे मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ भी पहुंचे और एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ित‍िन नवीन का स्‍वागत भी क‍िया।

बरेका में होने वाले मुख्‍य आयोजन के दौरान पीएम नरेन्‍द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के ल‍िए 6332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 

साथ ही दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) को हरी झंडी दिखाएंगे। 

इसके बाद अगले दिन बुधवार की सुबह बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे।