Headlines
Loading...
फिल्मी बातें :नाबालिग निकली मोनालिसा भोसले फरमान पर लगा अब POCSO एक्ट, FIR दर्ज, जाएंगे जेल...

फिल्मी बातें :नाबालिग निकली मोनालिसा भोसले फरमान पर लगा अब POCSO एक्ट, FIR दर्ज, जाएंगे जेल...

Monalisa Farman Pocso Act: महाकुंभ से वायरल होकर सभी के बीच छा जाने वाली मोनालिसा भोसले कुछ समय से विवादों में हैं। इसका कारण ये है कि उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति से केरल में जाकर शादी कर ली थी। दरअसल वो एक फिल्म की शूटिंग मलयालम में कर रही हैं और वहीं पर उन्होने फरमान खान को अपना हमसफर बनाया था। 

इस मामले के सामने आने के बाद लोगों ने उनको ट्रोल किया था और परिवार का भी कहना था कि मोनालिसा ने गलत किया है।हालांकि फरमान और मोनालिसा ने दुनिया की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। लेकिन अब मोनालिसा और फरमान बुरी तरह से फंस गए हैं क्योंकि मोनालिसा नाबालिग निकली है।

फरमान पर लगा POCSO

जी हां, फरमान खान मुश्किल में फंस गए हैं क्योंकि उन्होने नाबालिग लड़की 'कुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा से शादी की है। उन पर अबर POCSO एक्ट के तहत कार्यवाही होगी और FIR दर्ज हो हई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा के लिए अनुसूचित जनजाति आयोग ने जांच की और बाद में लड़की को नाबालिग ठहराया। आरोप लगाया कि मोनालिसी को बालिग बताकर शादी की गई है। 

जांच के मुताबिक रिकॉर्ड में मोनालिसा की उम्र 18 नहीं बल्कि 16 साल 2 महीने बताई गई है। जैसे ही इसको लेकर खुलासा हुआ सोशल मीडिया पर लोग फिर से इस कपल को लेकर बातें कर रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा और फरमान काफी खुश थे और उनके कई रोमांटिक वीडियो भी आ रहे थे।

लोग कर रहे हैं रिएक्ट

इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ''ये तो लेने के देने पड़ गए।'' एक ने लिखा, ''इसके उलटे दिन चालू अब।'' एक ने लिखा, ''फरमान पागल के बात मे कहा से फस गए।'' एक ने लिखा, ''बुरी तरह से फंसा ये तो।'' एक ने लिखा, ''मोनालिसा बोलेगी अब 18 से पहले शादी नहीं होती क्या पहले भी तो होती थी।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं।