Headlines
Loading...
RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली ने की मुकाबले में वापसी, मुकेश कुमार ने पाटीदार को आउटकर RCB को दिया चौथा झटका...

RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली ने की मुकाबले में वापसी, मुकेश कुमार ने पाटीदार को आउटकर RCB को दिया चौथा झटका...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Live Cricket Score Today, RCB vs DC IPL 2026: 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला चिन्नास्वामी में खेला जा रहा है। मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेंगलुरु का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है और उन्होंने अपना पिछला मैच लखनऊ के खिलाफ जीता था। तो वहीं दिल्ली की टीम पिछले दो मैच हार चुकी है। ऐसे में वे आरसीबी के खिलाफ हार की हैट्रिक से बचना चाहेंगे।

बेंगलुरु की टीम ने 5 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। तो वहीं दिल्ली की टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है। 

दोनों टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं, जहां आरसीबी ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। तो वहीं दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।