RCB vs GT: आरसीबी को बहुत बड़ा झटका, 11 छक्के मारने वाला खिलाड़ी बाहर, 342 T20 मैच खेलने वाले का डेब्यू, GT कर रही बल्लेबाजी
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. बड़ी बात ये है कि इस मैच में आरसीबी को बहुत बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट मैच से बाहर हो गए हैं।
कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि ये सॉल्ट को चोट लग गई है और इस वजह से वो नहीं खेल रहे हैं. आरसीबी ने उनकी जगह जैकब बेथल को मौका दिया, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ तूफानी शतक लगाया था. बेथल इस सीजन में पहली बार खेलेंगे।
दिग्गज खिलाड़ी का डेब्यू
गुजरात टाइटंस ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए. आरसीबी के खिलाफ गुजरात ने ऑलराउंडर जेसन होल्डर को मौका दिया है. वो गुजरात के लिए डेब्यू करेंगे. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज और गेंदबाज को 342 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 365 विकेट हासिल किए हैं. वो टी20 क्रिकेट में 3 हजार से ज्यादा रन भी बना चुके हैं. उन्हें लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है. होल्डर के अलावा स्पिनर मानव सुथार को भी मौका मिला है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ।।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम ।।