UP Board Result Out 2026 LIVE: इंटरमीडिएट टॉप-3 में बेटियों का एकछत्र राज, हाईस्कूल में भी बालिकाएं श्रेष्ठ...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/प्रयागराज। UPMSP Result 2026 | UP Board 10th 12th Result Out 2026 | यूपी बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी हो गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परिणाम घोषित कर दिया।छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक जांच लें। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर तुरंत अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क करें।