Headlines
Loading...
1 बजे से दीदी हो गई, टाटा बाय-बाय...गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही कर दी थी बंगाल की भविष्यवाणी !!! 'सच' होते ही Video हो रहा वायरल...

1 बजे से दीदी हो गई, टाटा बाय-बाय...गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही कर दी थी बंगाल की भविष्यवाणी !!! 'सच' होते ही Video हो रहा वायरल...

Amit Shah Viral Video before Bengal Result: पश्चिम बंगाल की सियासत में आज का दिन ऐतिहासिक मोड़ लेता दिख रहा है। 4 मई 2026 की दोपहर जैसे ही घड़ी की सुइयां 12:30 बजे पर पहुंची, सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह का एक पुराना वीडियो बिजली की तरह दौड़ने लगा। इस वीडियो में अमित शाह ने बड़े आत्मविश्वास के साथ जो समय बताया था, चुनावी रुझान ठीक उसी दिशा में मुड़ते नजर आ रहे हैं। 

बंगाल के चुनावी दंगल में 'कमल' खिलता देख अमित शाह की वो 'भविष्यवाणी' अब चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बन गई है. पश्चिम बंगाल की ज्यादातर सीटों पर 20-22 राउंड गिनती होनी है और दोपहर एक बजे तक 3 से 9 राउंड ही गिनती हुई है. मतलब अभी आधे से ज्यादा वोटों की गिनती बाकी है. गेम पलट भी सकता है।

शाह का वो 'भविष्यवाणी' वाला वीडियो

दरअसल, मामला 22 अप्रैल 2026 का है जब अमित शाह पश्चिम बंगाल के दमदम में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने मंच से जनता के सामने एक पूरा टाइम-टेबल पेश किया था. शाह ने कहा था, "भाइयों-बहनों 4 मई को सुबह काउंटिंग चालू होगी. 8 बजे बैलेट बॉक्स खुलना शुरू होगा. 9 बजे पहला राउंड, 10 बजे दूसरा राउंड, 1 बजे काउंटिंग समाप्त और दीदी टाटा गुडबॉय". आज जब वोटों की गिनती हो रही है, तो उनके इस बयान का एक-एक शब्द बीजेपी समर्थकों के बीच वायरल हो रहा है।

बीजेपी की रिकॉर्ड तोड़ बढ़त

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 178 सीटों पर मजबूती से आगे चल रही है. वहीं, ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) महज 92 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. 178 का यह जादुई आंकड़ा बहुमत के पार है, जिससे बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है. शाह की भविष्यवाणी और इन आंकड़ों के बीच तालमेल ने बंगाल की जनता को हैरान कर दिया है।

विपक्ष का सूपड़ा साफ?

रुझानों में अन्य दलों की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है. आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) सिर्फ 2 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि BGPM, CPI(M) और AISF के पास केवल 1-1 सीट की बढ़त दिख रही है. आंकड़ों से साफ है कि बंगाल की जनता ने इस बार स्पष्ट जनादेश की ओर रुख किया है. 12:30 बजे तक के इन रुझानों ने यह संकेत दे दिए हैं कि दीदी के गढ़ में सेंधमारी सफल हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

जैसे ही बीजेपी ने 178 सीटों का आंकड़ा छुआ, अमित शाह का 'टाटा गुडबॉय' वाला वीडियो वायरल होने लगा. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि शाह को चुनावी हवा का रुख पहले ही पता था. दमदम की रैली में दिया गया उनका वो बयान आज तृणमूल कार्यकर्ताओं के लिए चिंता का सबब बन गया है. दोपहर 1 बजे की जिस समय सीमा की बात शाह ने की थी, नतीजे उसी ओर इशारा कर रहे हैं।