बायोलॉजी की 'गंदी क्लास', पहले स्कूल में और फिर हमर गाड़ी के अंदर छात्र संग बनाए संबंध, 25 साल की टीचर हुई अरेस्ट...
Teacher Student Aaffair: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक महिला बायोलॉजी टीचर पर अपने ही छात्र के साथ संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले के सामने आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है.पुलिस ने 25 वर्षीय टीचर मारिस निकोल्स को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर छात्र के साथ स्कूल परिसर और बाद में हमर गाड़ी के अंदर संबंध बनाने का आरोप है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारिस निकोल्स जॉर्जिया के डगलस काउंटी स्थित अलेक्जेंडर हाई स्कूल में बायोलॉजी पढ़ाती थी. पुलिस जांच में सामने आया कि उसने एक छात्र के साथ कम से कम दो बार शारीरिक संबंध बनाए. अधिकारियों के मुताबिक, टीचर छात्र की देखरेख के साथ अनुशासन की जिम्मेदारी संभालती थी, इसलिए इस मामले को ज्यादा गंभीर माना जा रहा है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, पहली घटना 23 अप्रैल को स्कूल के अंदर हुई. आरोप है कि टीचर ने छात्र के साथ क्लासरूम के बीच बने एक क्लोसेट में संबंध बनाए. इसके बाद दूसरी घटना 2 मई को हुई, जब दोनों एक हमर गाड़ी के अंदर मिले. यह गाड़ी डगलसविल इलाके के एक ड्राइववे में खड़ी थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शुक्रवार को मारिस निकोल्स को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, डगलस काउंटी स्कूल ने बयान जारी कर कहा कि आरोप बेहद परेशान करने वाले हैं और छात्रों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. प्रशासन ने बताया कि शिकायत मिलते ही आंतरिक जांच शुरू कर दी गई थी. स्कूल ने यह भी कहा कि कर्मचारियों के लिए तय पेशेवर नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी टीचर को नौकरी से निकाला गया है या नहीं।
स्कूल ने अपनी वेबसाइट से आरोपी टीचर का प्रोफाइल हटा दिया है. शुक्रवार को आरोपी टीचर की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. अदालत ने उसकी जमानत 40 हजार डॉलर तय की है. फिलहाल वह डगलस काउंटी जेल में बंद है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।