Headlines
Loading...
ऑरेंज कैप रेस में अय्यर ने कब्जाया कोहली का स्थान, केएल राहुल फ्लॉप होने के बावजूद टॉप-2 में पहुंचे...

ऑरेंज कैप रेस में अय्यर ने कब्जाया कोहली का स्थान, केएल राहुल फ्लॉप होने के बावजूद टॉप-2 में पहुंचे...

IPL 2026 Orange Cap List: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच सोमवार को आईपीएल 2026 का 55वां मैच खेला गया। यह हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा, जिसमें पंजाब ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।पीबीकेएस ने धर्मशाला के मैदान पर 210/5 का स्कोर खड़ा किया। डीसी ने 19 ओवर में सात विकेट पर 219 रन बनाकर विजयी परचम फहराया। 

पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर को ऑरेंज कैप की रेस में फायदा हुआ। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दसवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने छलांग लगाकर विराट कोहली का स्थान कब्जाया।

अय्यर ने अर्धशतक की मदद से लगाई छलांग

अय्यर ने डीसी के खिलाफ 36 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली। यह उनका मौजूदा सीजन में पांचवां अर्धशतक था। अय्यर 11 मैचों में 392 रन बना चुके हैं। वह पीबीकेएस बनाम डीसी मैच से पहले टॉप-15 से बाहर थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज कोहली 13वें पायदान पर खिसक गए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 379 रन जुटाए हैं। कोहली पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे। उनसे आगे पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (11 मैचों में 382) और मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन (9 मैचों में 382) हैं। प्रभसिमरन ने धर्मशाला में 15 गेंदों में 18 रन बनाए। पीबीकेएस के कूपर कोनोली आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 415 रन बटोरे हैं। कोनोली ने मैच में 27 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के हैं।

केएल राहुल फ्लॉप होने के बावजूद टॉप-2 में पहुंचे

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर और ओपनर केएल राहुल फ्लॉप होने के बावजूद टॉप-2 में पहुंच गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 गेंदों में दो चौकों के जरिए महज 9 रन बनाए। राहुल अभी तक 12 मैचों में 477 रन जोड़ चुके हैं। फिलहाल, ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा क्लासेन ने 11 मुकाबलों में 494 रन जुटाए हैं। 

एचआरएस के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 11 मैचों में 477 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अभिषेक आज लिस्ट में ऊपर चढ़ सकते हैं। मंगलवार को एसआरएच की गुजरात टाइटंस (जीटी) से भिड़ंत होगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जीटी के कप्तान शुभमन गिल के पास भी आगे बढ़ने का मौका है। उन्होंने 10 मैचों में 462 रन बनाए हैं और चौथे स्थान पर हैं।