Headlines
Loading...
'मोदी है तो मुमकिन है' सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक सच्चाई है, 3 से सीधा 206 विधायक, बंगाल में BJP की बड़ी जीत पर शिंदे गुट का बयान...

'मोदी है तो मुमकिन है' सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक सच्चाई है, 3 से सीधा 206 विधायक, बंगाल में BJP की बड़ी जीत पर शिंदे गुट का बयान...

महाराष्ट्र में शिव सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी ने एक बयान में कहा कि 'मोदी है तो मुमकिन है' सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक सच्चाई है, जिसे हाल के चुनावी नतीजों ने साबित किया है.उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का उल्लेख किया और कहा कि ये नतीजे ऐतिहासिक हैं तथा देश की राजनीति में बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हैं।

शाइना एनसी के अनुसार, जिस तरह से राजनीतिक समीकरण बदले हैं, वह जनता के बदलते विश्वास और नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाता है. उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश बताते हुए कहा कि यह परिणाम भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं और इससे देश में नई राजनीतिक ऊर्जा का संकेत मिलता है।
3 से 208 विधायकों तक पहुंच गई पार्टी

शाइना एनसी ने कहा कि जिस पार्टी को पहले राज्य में केवल 3 विधायक मिलते थे, वह अब बढ़कर 208 विधायकों तक पहुंच गई है. उनके अनुसार यह बदलाव केवल राजनीतिक नहीं बल्कि जनता के विश्वास और नेतृत्व पर भरोसे का परिणाम है. उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसका श्रेय उन नीतियों और नेतृत्व को दिया जाना चाहिए, जिनके कारण यह संभव हुआ।

शाइना एनसी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

शाइना एनसी ने अपने बयान में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बार-बार चुनाव आयोग, पैसे के इस्तेमाल, केंद्रीय सुरक्षा बलों और अदालतों को लेकर सवाल उठाती रही हैं. उनके अनुसार यह एक तरह की ऐसी कहानी पेश करने की कोशिश है, जिसे वह 'गलत नैरेटिव' मानती हैं।

शाइना एनसी ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि ममता बनर्जी चुनाव परिणामों को स्वीकार करें और जनता के फैसले का सम्मान करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और उसे स्वीकार करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।