'मेरा कई मर्दों संग अफेयर, अपने दोस्त के साथ फिजिकल होती हूं', 40 साल की फेमस एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा...
Shahana Goswami: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है।शहाना ने बताया कि वह इस समय किसी एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं बल्कि कई लोगों के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।
रिश्तों को लेकर शहाना गोस्वामी का बड़ा खुलासा
एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने साफ कहा कि उनके रिश्ते कैजुअल नहीं हैं बल्कि हर रिश्ता अपने आप में खास और ईमानदार है। शहाना की इस बेबाक सोच ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कई लोग उनके इस बयान को सुनने के बाद हैरान हो गए हैं।
'मेरा एक पार्टनर नहीं, कई लोगों से संबंध है'
-सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शहाना गोस्वामी ने कहा कि उनके जीवन में कई ऐसे लोग हैं, जिनसे उनका लंबे समय से गहरा रिश्ता है। हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि इन रिश्तों को किसी एक नाम या दायरे में बांधना जरूरी नहीं है।
-शहाना गोस्वामी ने कहा- इस वक्त मेरा कोई एक पार्टनर नहीं है। मेरे जीवन में कई लोग हैं जिनसे मेरा गहरा जुड़ाव है लेकिन मेरे लिए इनमें से कुछ भी कैजुअल नहीं है। हर रिश्ता अलग होता है और हर दोस्ती की अपनी अहमियत होती है। उन्होंने आगे कहा कि रिश्तों में खुलापन उनके लिए किसी बंधन से ज्यादा एक भावनात्मक कनेक्शन है, जो समय के साथ अलग-अलग रूप ले सकता है।
शहाना की दोस्ती से लेकर फिजिकल रिलेशन तक
-एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने अपने रिश्तों के नेचर के बारे में बात करते हुए कहा कि कभी-कभी कुछ रिश्ते सिर्फ दोस्ती तक सीमित रहते हैं जबकि कुछ में शारीरिक जुड़ाव भी शामिल हो जाता है।
-शहाना गोस्वामी के मुताबिक हर रिश्ते को किसी तय दिशा में ले जाना जरूरी नहीं होता। उन्होंने कहा- मुख्य बात प्यार और दोस्ती है। दोस्त वही होता है जिसके लिए आपके मन में सच्चा प्यार हो। उनकी ये बात सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग रिश्तों को लेकर उनकी सोच पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
'ओपन रिलेशनशिप आसान नहीं होता'
-शहाना गोस्वामी ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि ओपन रिलेशनशिप को निभाना बाहर से जितना आसान लगता है, असल में उतना होता नहीं है। इसके लिए इंसान को खुद पर काफी काम करना पड़ता है।
-एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसे रिश्तों में ईमानदारी और आत्म-समझ बेहद जरूरी होती है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब लोग रिश्तों में खुलेपन को अपनाते हैं, तो वहां अचानक घोस्टिंग जैसी चीजें कम हो जाती हैं क्योंकि हर रिश्ता पारदर्शिता और समझ के आधार पर चलता है।
'प्यार किसी को बांधने का नाम नहीं'
-शहाना गोस्वामी ने रिश्तों को लेकर समाज में बनी पारंपरिक सोच पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को यही सिखाया जाता है कि सच्चा प्यार सिर्फ एक इंसान के साथ जिंदगी बिताने में है लेकिन वह इस सोच से हमेशा अलग महसूस करती रही हैं।
-शहाना ने कहा- मुझे हमेशा लगता था कि प्यार में आजादी होनी चाहिए। प्यार ऐसा नहीं होना चाहिए जो किसी को सीमित या बांध दे। उनका मानना है कि रिश्तों में अधिकार की भावना कई बार लोगों को मानसिक रूप से बांध देती है जबकि प्यार का असली मतलब आजादी और भावनात्मक जुड़ाव होना चाहिए।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस
-शहाना गोस्वामी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनकी ईमानदारी और खुले विचारों की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स रिश्तों को लेकर उनकी सोच से सहमत नजर नहीं आ रहे।
-हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने ओपन रिलेशनशिप पर खुलकर बात की हो लेकिन शहाना गोस्वामी की साफगोई ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।