Headlines
Loading...
5 दिन पहले किडनैप हुई सिंगर की मौत, नहर में आज सुबह 11 बजे मिली लाश, जबरन शादी करना चाहता था आरोपी...

5 दिन पहले किडनैप हुई सिंगर की मौत, नहर में आज सुबह 11 बजे मिली लाश, जबरन शादी करना चाहता था आरोपी...

Inder Kaur Murder: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. सिंगर इंदर कौर की हत्या हो गई है इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख कर दिया है। सोशल मीडिया पर सभी लोग पंजाबी सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि 6 दिन पहले सिंगर को किडनैप किया गया था तब से ही वो लापता थी। वहीं, अब उनका शव आज मिल गया है। चलिए जानते हैं, पूरे मामले के बारे में-

इंदर कौर का नहर में मिला शव

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है। 19 मई की सुबह 11 बजे इंदर का शव नीलो नहर में मिला, जिसकी पहचान परिवार ने की। फिलहाल शव को समराला के सिविल अस्पताल में रखा गया है। सिंगर के परिवार के मुताबिक, इंदर कौर 13 मई की रात करीब 8:30 बजे अपनी कार में बाजार सामान लेने निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद से ही उनके परिवार ने तलाश शुरू कर दी थी अब सिंगर का शव मिला है।

शादी करने का लगाया आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, इंदर कौर के परिवार का आरोप है कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा इंदर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन इंदर ने इनकार कर दिया था इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इंदर का अपहरण किया बाद में उसकी हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि आरोपित ने हत्या की साजिश पहले से रची हुई थी वह इसी इरादे से कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था बाद में हत्या को अंजाम देकर कनाडा भाग गया।

परिवार ने पुलिस पर भी लगाए आरोप

वहीं, परिवार की ओर से ये भी कहा गया है कि उन्होंने 15 मई को सुखविंदर सिंह उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. वहीं, मामले को लेकर थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि नीलो नहर में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची परिवार को पहचान के लिए बुलाया गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मौत के बाद सिंगर का आखिरी पोस्ट वायरल

इन सबके बीच इंदर कौर का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। सिंगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने किंडनैप होने से पहले 13 मई को अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसमें उन्हें ब्राउन शर्ट पहने, बैग थामे देखा गया था। नजरें झुकाए सिंगर पोज कर रही थीं, जिसे फैंस ने पसंद किया था। अब इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में मातम पसरा हुआ है. वहीं, इंदर के गानों की बात करें तो उन्होंने 'जीजा', 'किसान एंथम 2', 'देसी सिरे दा', 'जट्ट माइंड', 'नबज जट्टी दी', 'अकड़' समेत अन्य गाने गाए थे।