Headlines
Loading...
Ajay Rai Health: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अब कैसी है तबीयत? अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन...

Ajay Rai Health: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अब कैसी है तबीयत? अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन...

Ajay Rai Health Update: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती अजय राय की स्थिति में अब सुधार देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। आइए जानतें हैं। 
अजय राय के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडेट क्या है? जानिए 

दरअसल, अजय राय को शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बेहोशी की हालत में लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें दौरे (Seizure) की शिकायत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया। यूपी कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष मनीष हिंदवी ने बताया कि प्राथमिक जांच में उनके शरीर में सोडियम का स्तर काफी कम (Hyponatremia) पाया गया था।

डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

मेदांता अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अजय राय का इलाज क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. दिलीप और उनकी टीम की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों ने उपचार के जरिए उनके सोडियम स्तर को कंट्रोल और स्थिर कर लिया है। फिलहाल वह आईसीयू (ICU) में हैं और उनकी स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।

PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

अजय राय के स्वास्थ्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चिंता देखी गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट चर्चा का विषय बना, क्योंकि दोनों नेताओं के बीच वाराणसी लोकसभा सीट पर लगातार तीन बार (2014, 2019 और 2024) कड़ा चुनावी मुकाबला रहा है।

चुनावी मुकाबले का इतिहास:

* 2014 लोकसभा चुनाव: जब नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी से चुनाव लड़ने आए, तब कांग्रेस ने स्थानीय चेहरे के रूप में अजय राय को उनके खिलाफ मैदान में उतारा था। इस चुनाव में अजय राय तीसरे स्थान पर रहे थे।

* 2019 लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने एक बार फिर अजय राय पर भरोसा जताया और उन्हें मोदी के खिलाफ खड़ा किया। इस बार भी मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन मोदी की लहर के आगे अजय राय को हार का सामना करना पड़ा।

* 2024 लोकसभा चुनाव: एक बार फिर अजय राय 'इंडिया गठबंधन' के प्रत्याशी के रूप में वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी थे। हालांकि वे चुनाव हार गए, लेकिन उन्होंने पिछले चुनावों के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन किया और चर्चा में रहे।

* राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए पीएम मोदी ने अजय राय के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा- 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

अजय राय का राजनीतिक सफर: एक नजर में

* अजय राय उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है:

* शुरुआत: 1996 में भाजपा के साथ राजनीतिक करियर शुरू किया और कोलासला सीट से तीन बार विधायक रहे।

* निर्दलीय और सपा: 2009 में भाजपा छोड़ सपा के टिकट पर मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ा।

* कांग्रेस में एंट्री: 2012 में कांग्रेस में शामिल हुए और पिंडरा से चुनाव जीता।

* मोदी के खिलाफ मोर्चा: 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर चर्चा में रहे।