Headlines
Loading...
Betwa River Bridge Collapse: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, हमीरपुर के बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी...

Betwa River Bridge Collapse: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, हमीरपुर के बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी...

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात आए आंधी-पानी ने कहर बरपा दिया है। कई जगहों से मौत की खबरें सामने आ रही है। हमीरपुर जिले के बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढह गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के फंसे होने की सूचना आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी और कंडौर गांव के बीच एक किलोमीटर लंबा पुल बन रहा है। गुरुवार देर रात आंधी-बारिश के दौरान निर्माणाधीन पुल ढह गया। इसी पुल के नीच लोग सो रहे थे। इस हादसे में अब तक छह लोगों मौत की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मरने वाले और पिलर में फंसे लोग

मरने वालों में लोकेंद्र (22) पुत्र राधेश्याम निषाद थाना चिल्ला बांदा, कुलदीप निषाद (19) पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना बांदा, सावंत यादव (28) निवासी भूरागढ़, बांदा, सभाजीत (30) निवासी भूरागढ़, बांदा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुरा हमीरपुर, राजेश पाल (42) पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुरा हमीरपुर शामिल हैं। वहीं, पिलर में अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा, कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा, राजेश निषाद नरैनी बांदा फंसे हुए हैं, जिनको निकालने का काम चल रहा है।

सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

बता दें कि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के प्रयास से स्वीकृत इस पुल का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर अधिकारी और बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है। वहीं, इस हादसे के बाद सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।