मजदूर पति ने पूरी कमाई लगाई, जमीन बेचा... सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी हुई बेवफा, BF संग रहने की कर रही डिमांड, बेचारा पति...
बिहार के वैशाली जिले में पीसीएस ज्योति मौर्या से मिलता-जुलता मामला देखने को मिला है। इस कहानी में शादी के बाद पढ़ा-लिखाकर नौकरी दिलाने वाले पति के साथ उनकी पत्नी ने रहने से इनकार कर दिया।पति अमन कुमार का आरोप है कि उन्होंने पत्नी को कथिततौर पर उनके कॉलेज के दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
अमन कुमार के मुताबिक, उन्होंने शादी के बाद भी पत्नी गुंजन कुमारी को पढ़ाया-लिखाया ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके और घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटा सके। यहां तक कि उन्होंने पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी। लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने उन्हें और उनके महज 10 साल के बेटे को छोड़ दिया।
अमन की गुंजन संग 2013 में हुई थी शादी
अमन कुमार की शादी साल 2013 में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह की बेटी गुंजन कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा आरुष आर्या (उम्र 10) हुआ। अमन का कहना है कि शादी के समय गुंजन सिर्फ 12वीं पास थी। वो आगे पढ़कर टीचर बनने की ख्वाहिश रखती थी। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने पत्नी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।
पत्नी को पढ़ाने के लिए बेची जमीन
पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी की पढ़ाई के लिए उन्होंने साल 2022 में अपनी डेढ़ कट्ठा जमीन बेच दी। बीएड के बाद पत्नी ने बीपीएससी टीआरई की तैयारी की। उनका TRE-01 में चयन नहीं हुआ, लेकिन TRE-02 में जनवरी 2024 में कक्षा 6ठीं से 8वीं के लिए टीचर के पद पर चयन हुआ। पहले एक महीने की ट्रेनिंग सुपौल के त्रिवेणीगंज में हुई, जिसके बाद पोस्टिंग बिदुपुर प्रखंड के यूएमएस मोहनपुर ईशर धर्मपुर में हो गई।
ट्रेनिंग के दौरान दोस्त से बढ़ी नजदीकियां
पति अमन का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान पत्नी की नजदीकियां कॉलेज के दोस्त प्रेम प्रकाश जयवाल से बढ़ीं। दोनों को ही टीजर की नौकरी मिली थी। उनका दावा है कि दोनों पहले से ही एक-दूसरे के संपर्क में थे और ट्रेनिंग के दौरान भी छिप-छिपकर मिला करते थे।
बेटे ने खोला हैरान कर देने वाला राज
उन्होंने आगे बताया कि सुपौल में रहने के दौरान उनके बेटे ने उन्हें बताया था कि प्रेम प्रकाश अंकल का घर में आना-जाना है। इतना ही नहीं, कई दिनों तक ठहरते भी थे। पति ने इसकी भनक लगते ही जब विरोध किया तो पत्नी ने तमतमाते हुए उनके साथ रहने से ही साफ मना कर दिया।
मजदूरी कर परिवार चलाने वाले अमन का यह भी आरोप है कि जनवरी 2025 में पत्नी महिला टीचरों के साथ दार्जिलिंग घूमने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन बाद में पता चला कि कोई भी महिला टीचर गई ही नहीं। बाद में उन्हें शक हुआ कि वो अपने कथित प्रेमी के साथ घूमने गई थी। उनका यह भी आरोप है कि गुंजन पिछले एक साल से उनसे अलग रह रही है। साथ ही उन पर झूठे आरोप लगाकर केस भी दर्ज करा चुकी है।
पत्नी को प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ा
अमन के अनुसार, उनकी पत्नी गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में कथित प्रेमी के साथ है। ऐसे में उन्होंने वहां पहुंचकर दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत बाहर से दरवाजा बंद कर डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस के देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोग और मकान मालिक ने दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला।
पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनका मोबाइल छीन लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अमन ने दावा किया है कि उनके पास घटना से जुड़े संबंधित वीडियो भी मौजूद है।
बेटे ने मां के साथ रहने से किया मना
इसके अलावा अमन और गुंजन के 10 साल के बेटे का कहना है कि वो अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता है। उसने कहा कि उसकी मां उसे पीटती थी और पिता से शिकायत नहीं करने को कहती थी।
नगर पुलिस स्टेशन के SHO सिकंदर कुमार ने बताया कि पति अमन की लिखित शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है। मौजूदा स्थिति यह है गुंजन और अमन दोनों ही अब साथ नहीं रहना चाहते हैं। गुंजन ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह सिर्फ अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।