Headlines
Loading...
जौनपुर :: शादी से पहले मिल रही थी युवक को धमकी, जब बारात लेकर पहुंचा, तो बदमाशों ने गोलियों से भूंना, हमलावरों की तलाश जारी...

जौनपुर :: शादी से पहले मिल रही थी युवक को धमकी, जब बारात लेकर पहुंचा, तो बदमाशों ने गोलियों से भूंना, हमलावरों की तलाश जारी...

जौनपुर, क्राइम न्यूज। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बारात लेकर जा रहे दूल्हे की बीच रास्ते गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हत्या के बाद दुल्हन के घर पर खुशियां मातम में बदल गई। 

आइए जानते हैं पूरा मामला

सरायख्वाजा क्षेत्र के बडऊर गांव निवासी रामलखन का 21 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार अपनी बारात लेकर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव जा रहा था. बारात पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ आगे बढ़ रही थी. दूल्हा आजाद कार में सवार था और कुछ ही दूरी पर दुल्हन का घर था, जहां बारात के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। 

इसी दौरान खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को अचानक रोक लिया और हमलावरों ने दूल्हे को जबरन कार से नीचे उतारा और बिना किसी चेतावनी के उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से पीछे से आ रहीं बाराती की अन्य गाड़ीयों के पहिए थम गए।
भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

गोलियों की चपेट में आए दूल्हे आजाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. परिजन और बाराती उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस की माने तो दुल्हन का शादी तय होने से लड़की के रिश्तेदार का एक लड़का नाराज था जो अपने साथी के साथ मिलकर गोली मारकर भाग गया. पुलिस की कई टीम जांच कर, तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई कर रही है।

हत्या के बाद लड़का और लड़की पक्ष के दोनों गांवों में शोक और दहशत का माहौल है. जिस घर में बारात का इंतजार हो रहा था, वहां खुशियों की जगह मातम ने ले ली है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनो की माने तो शादी तय होने के बाद ही दूल्हे को धमकी मिल रही थी. जो शादी के दिन हत्या हो गया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में 

लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है. यह वारदात एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है. फिल्मी स्टाइल में शादी के पहले दूल्हे की सरेआम आम सरेराह हुई हत्या ने कानून के इकबाल का भी इंतकाल का भी लोगो के जेहन में खौफ पैदा कर दिया।