Headlines
Loading...
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हर साल की तरह इस बार भी यूपी जनपद बागपत में स्कूल के नाम का लहराया परचम...

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हर साल की तरह इस बार भी यूपी जनपद बागपत में स्कूल के नाम का लहराया परचम...

सेंट एंजेल्स के मेधावियों ने जनपद में लहराया परचम

बागपत, केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हर बार की तरह इस बार भी शानदार सफलता प्राप्त की। पिछले कई वर्षों से सेंट एंजेल्स के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में जनपद में टॉपर्स रहे हैं। 

इस बार भी कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में यश मित्तल ने 96 प्वाइंट 8 प्रतिशत, वंशिका त्यागी ने 96 प्वाइंट 4 प्रतिशत, रिया धामा ने 93 प्वाइंट 6 प्रतिशत, देवांशी ने 93 प्वाइंट 2 प्रतिशत, यानीका शर्मा ने 92 प्वाइंट 4 प्रतिशत, मिस्टी गर्ग व स्नेहा जैन ने 92 प्वाइंट 2 प्रतिशत, निशु ने 90 प्वाइंट 8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद टॉपर की सूची में नाम दर्ज कराया। 

यश मित्तल ने कंप्यूटर साइंस में 98 अंक, केमिस्ट्री में 96 अंक, मैथस में 95 अंक, पेंटिंग में 100 अंक प्राप्त किये। 

वंशिका त्यागी ने बिजनेस स्टडी में 96 अंक, इंग्लिश में 95 अंक, पेंटिंग में 100 अंक, फिजिकल एजुकेशन में 95 अंक, अकाउंटेंसी में 91 अंक प्राप्त किये।

रिया धामा ने पेंटिंग में 100 अंक, ज्योग्राफी में 94 अंक, हिस्ट्री में 92 अंक, पॉलिटिकल साइंस में 92 अंक, देवांशी ने पेंटिंग में 99 अंक, इंग्लिश में 95 अंक, पॉलिटिकल साइंस में 93 अंक, यानीका शर्मा ने पेंटिंग में 99 अंक, बायोलॉजी में 94 अंक, केमिस्ट्री में 93 अंक, मिस्टी गर्ग ने हिस्ट्री में 97 अंक, ज्योग्राफी में 95 अंक, पेंटिंग में 100 अंक, स्नेहा जैन ने बिजनेस स्टडी में 97 अंक, पेंटिंग में 95 अंक, इंग्लिश में 92 अंक, इकोनॉमिक्स में 91 अंक, निशु ने इंग्लिश व पेंटिंग में 96 अंक, हिस्ट्री में 95 अंक, कीर्ति शर्मा ने केमिस्ट्री में 95 अंक व पेंटिंग में 97 अंक, खुशी खान ने केमिस्ट्री में 95 अंक, बायोलॉजी में 93 अंक, पेंटिंग में 97 अंक प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में 10 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके नया कृतिमान स्थापित किया। 

कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने पुरस्कृत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर बबलेश, राजीव, शिवम, हनित, इमरान, नसीम, गौरव, कृष्ण, प्रवेश, प्रशांत, विकास, सुमित, सुमन, ममता, गीता, सिंपल, शिवानी, ज्योति, पूजा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
सोर्स :: विवेक जैन