Headlines
Loading...
'मुसलमानों का अब रोने का वक्त आ गया', बंगाल काउंटिंग से पहले मौलाना के बिगड़े बोल, कहा- यूपी-बिहार का अंजाम देख रहे हो, अब बंगाल...

'मुसलमानों का अब रोने का वक्त आ गया', बंगाल काउंटिंग से पहले मौलाना के बिगड़े बोल, कहा- यूपी-बिहार का अंजाम देख रहे हो, अब बंगाल...

लखनऊ, ब्यूरो। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के एक लंबे और जोरदार दौर के बाद 'परीक्षा' आखिरकार खत्म हो चुकी है। अब रिजल्ट का इंतजार है। वोटों की गिनती भले ही कल चार मई को होनी है, लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक दल अभी से ही पूरे आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं। मगर, इस बीच यूपी के एक मौलाना ने मुस्लिमों को भड़काने का काम किया है। उसका कहना है कि मुस्लिमों का अब रोने का वक्त आ गया है। बंगाल वालों यूपी-बिहार के मुस्लिमों का अंजाम देखकर थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उनपर हमला किया।

बंगाल वालों मुबारक तुम्हें…

यूपी के इटावा का मौलाना जर्जिश अंसारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह किसी कार्यक्रम में बंगाल काउंटिंग से पहले मुस्लिमों को भड़काते देखा जा सकता है। उसने कहा कि बंगाल वालों मुबारक तुम्हें… यही चाहते थे और यही तुम्हें मिल गया। हम लोगों के आंसुओं से रोने की नौबत है, ये कोई बहुत अच्छी नौबत नहीं है। चलिए आएंगे हम कभी कभी… तब पता चलेगा की कभी आज फलां जगह जलसा नहीं हो पाएगा क्योंकि एसपी साहब ने आपके जलसे को रिजेक्ट कर दिया है। अब 10 बजे से ज्यादा मायक की परमिशन नहीं मिलेगी। अब मस्जिद में आपको अजान मायक से देने की जरूरत नहीं है. पता चलेगा।

'यूपी वालों को अंजाम देकर लोमड़ी बन जाओ'

उसने आगे कहा कि उस वक्त हम आपकी बस्तियों में आकर आपको मुबारकबाद पेश करेंगे. बंगाल वालों मुबारक हो तुम्हें यही चाहते थे और यही तुम्हें मिल गया है। हम आपको सलाम करेंगे और आपको मुबारकबाद पेश करेंगे। बंगाल वालों मेरी आवाज तुम्हारे कानों तक जा रही हो तो बिहार वालों को अंजाम देखकर, यूपी वालों को अंजाम देखकर और दूसरे इलाकों को अंजाम देखकर कर तुम थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ। हिकमत से काम लो, यही हिकमत तुम्हें आने वाले वक्त में शेर के जुल्मों से बचा सकती है।

शेर का नाम लिया तो जेल…

उन्होंने सीएम योगी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि शेर को अगर पहचान गए तो मेरी तखीर समझ जाओगे, लेकिन शेर का नाम मैं नहीं लूंगा वरना फिर जेल में चला जाऊंगा। मेरे भाइयों अब तो और डर लगने लगा है। मौलाना लोगों के साथ क्या क्या मामले होंगे, ये तो खुदा ही जाने।