साईं सुदर्शन की फूटी किस्मत !! लगातार दूसरी बार हिट विकेट का हुए शिकार, शुभमन गिल ने भी पीट लिया अपना सिर...
Sai Sudharsan Hit Wicket: क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ न्यू चंड़ीगढ में आर या पार का मुकाबला खेल रही थी। जहां साई सुदर्शन लगातार दूसरी बार हिट विकेट के शिकार हो जाते हैं।
GT vs RR Qualifier-2, Sai Sudharsan Hit Wicket: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में साई सुदर्शन के साथ एक बार फिर वो बदनसीब नजारा देखने को मिला जो क्वालिफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ देखने को मिला था।
क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ न्यू चंड़ीगढ में आर या पार का मुकाबला खेल रही थी। जहां साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) लगातार दूसरी बार हिट विकेट के शिकार हो जाते हैं। इससे पहले क्वालिफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ भी साई ऐसी ही हिट विकेट का शिकार हुए थे।
दोबारा हिट विकेट का शिकार हुए Sai Sudharsan
ये घटना 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटी जब राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने साई सुदर्शन लो फुल टॉस गेंद फेंकी जिसे उन्होंने ऑफ साइड स्क्वॉयर की दिशा में मारा। साई द्वारा मारी ये गेंद बाउंड्री की ओर जाने लगी तभी सभी फैंस चौंककर खड़े हो गए क्योंकि मैदान पर जो नजारा देखने को मिला वो पिछली बार भी देखा गया था।
साई सुदर्शन के हाथ से एक बार फिर बल्ला फिसल गया और सीधा स्टंप पर जा गिरा। जिसकी वजह से साई हिट विकेट का शिकार हो गए। अंग्रेजी भाषा में कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने लाइव शो के दौरान कहा, 'फेवीकोल कहां है, ग्लू कहां है?' इससे पहले गुजरात टाइटंस के स्टार ओपनर क्वालिफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ ठीक इसी तरह से हिट विकेट की शिकार हुए थे।
शुभमन गिल का रिएक्शन वायरल
सुदर्शन का विकेट गिरने के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े कप्तान शुभमन गिल बेहद निराश नजर आए। गिल ने जब दोबारा से ये नजारा देखा तो वो मैदान पर अपने घुटने पर आ गए और निराशा से अपना सिर पीट लिया। सोशल मीडिया पर गिल का ये रिएक्शन और साई सुदर्शन का ये बदकिस्मत हादसा तेजी से वायरल हो रहा है।
Sai Sudharsan ने जड़ी फिफ्टी
आपको बता दें साई सुदर्शन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में 32 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। ये सुदर्शन का इस सीजन का 9वां अर्द्धशतक रहा। एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली का नाम सबसे आगे है। उन्होंने एक सीजन में 11 मैचों में अर्द्धशतक जड़े हैं।