Headlines
Loading...
वैभव सूर्यवंशी की कुटाई से बौखलाए ऋषभ पंत, हार के बाद पार की सारी हदें, लाइव इंटरव्यू में दे दी भद्दी गाली...

वैभव सूर्यवंशी की कुटाई से बौखलाए ऋषभ पंत, हार के बाद पार की सारी हदें, लाइव इंटरव्यू में दे दी भद्दी गाली...

Rishabh Pant swore in Live Interview: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए समय इन दिनों बेहद खराब चल रहा है। आईपीएल 2026 के सीजन में उनकी कप्तानी में टीम सबसे नीचे (10वें स्थान पर) रहकर बाहर हो चुकी है, हाल ही में वे टीम इंडिया की वनडे टीम से ड्रॉप हुए और उनकी टेस्ट उपकप्तानी भी छिन गई, लेकिन अब पंत ने मैदान पर एक ऐसी हरकत कर दी है, जिसने क्रिकेट जगत को शर्मसार कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मिली एक और शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान अपना आपा खो बैठे और उन्होंने दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप के सामने लाइव इंटरव्यू में गाली दे दी। पंत की इस अभद्र भाषा का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की आग की तरह वायरल हो गया है, जिसके बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और बीसीसीआई (BCCI) द्वारा उन पर कड़ा एक्शन लिए जाने की मांग उठ रही है।

लाइव इंटरव्यू में क्या बोल गए ऋषभ पंत?

राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद ऋषभ पंत बतौर कप्तान पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में इयान बिशप से बातचीत करने आए थे। हार की हताशा उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी, मैच का विश्लेषण करते हुए अंत में उन्होंने लाइव कैमरे के सामने गाली बक दी। ऋषभ पंत ने इंटरव्यू में कहा 'मिडिल ओवर्स में और आखिरी ओवर जिस तरह से जोफ्रा आर्चर ने फेंका, वो बेहतरीन था। हम वहां 10 रन और बना सकते थे, लेकिन आखिरी ओवर में ऐसा हो नहीं पाया। जयपुर की पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी और यहां गेंदबाजी करना बेहद मुश्किल था। यहां अनुभव की जरूरत थी, जिसकी हमारी टीम में कमी खली। अनुभव से ही आप दबाव भरे लम्हों में अच्छा प्रदर्शन करते हो, मुझे अपनी टीम पर नाज है। चीजें हमारे मुताबिक नहीं रहीं और यह बात हर कोई जानता है, लेकिन यह इस सच्चाई को नहीं बदल देता कि हम एक (गाली) अच्छी टीम हैं।'
बीसीसीआई सुना सकती है सजा

पंत के मुंह से अचानक अपशब्द निकलते ही लाइव देख रहे दर्शक और खुद कमेंटेटर भी हैरान रह गए। आईपीएल के 'कोड ऑफ कंडक्ट' (आचार संहिता) के मुताबिक, लाइव टीवी पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना लेवल-1 या लेवल-2 का गंभीर अपराध माना जाता है, ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही पंत पर भारी-भरकम जुर्माना ठोक सकती है या उन्हें कुछ मैचों के लिए बैन भी किया जा सकता है।

मैच का लेखा जोखा

मैच की बात करें तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ ने बोर्ड पर 220 रन लगाए थे। राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी की खूंखार बल्लेबाजी के आगे लखनऊ के गेंदबाज बेबस नजर आए. वैभव ने महज 38 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके जड़े।

वैभव के अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन बनाए, जबकि कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया। राजस्थान ने इस विशाल स्कोर को आसानी से हासिल कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बेहद मजबूत कर लिया है।

मिचेल मार्श की 96 रनों की पारी गई बेकार

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वे अपने शतक से चूक गए। उनके अलावा जोश इंग्लिस ने भी 29 गेंदों में 60 रनों की तेज पारी खेली, जबकि खुद कप्तान ऋषभ पंत ने 35 रन बनाए, लेकिन खराब गेंदबाजी और आखिरी ओवर्स में आर्चर की कसी हुई बॉलिंग के कारण लखनऊ की टीम मैच हार गई, जिसने कप्तान पंत के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।