Headlines
Loading...
वाराणसी न्यूज:पेंशनर्स की ज्वलंत और सामयिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान गम्भीर...

वाराणसी न्यूज:पेंशनर्स की ज्वलंत और सामयिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान गम्भीर...

वाराणसी, ब्यूरो। पेंशनर्स की ज्वलंत और सामयिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान गम्भीर है। इन समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे। ये बातें संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद लाल ने रविवार को आयोजित बैठक में कहीं।

पीडब्ल्यूडी (नदेसर) स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में हुई बैठक में पूर्व में दी जा रही सुविधाएं देने, रेल किराये में 50 फीसदी छूट, राजकीय बसों में सीट आवंटन, राशिकरण की वसूली 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने, कोषागार में बने पेंशनर्स कक्ष का जल्द लोकार्पण करने, अस्पतालों में डॉक्टरों को दिखाने में वरीयता देने और सभी पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की परिधि में लाने की मांग की गई।

इसमें संजय कुमार श्रीवास्तव, केआर शास्त्री, उमेश बहादुर सिंह, वंशीलाल जायसवाल, अशोक सिंह, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, सीबी सिंह, रमेश तिवारी, पूजन पाल, संतलाल यादव आदि मौजूद थे। संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।