Headlines
Loading...
वाराणसी में संकल्प संस्था द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा शनिवार को खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का किया आयोजन...

वाराणसी में संकल्प संस्था द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा शनिवार को खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का किया आयोजन...

वाराणसी, ब्यूरो 23 मई। संकल्प संस्था द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा शनिवार को खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। चौक क्षेत्र स्थित कन्हैया लाल गुलालचंद सर्राफ के सामने आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

भीषण गर्मी और तपिश के बीच संस्था के सदस्यों ने पूरे सेवा भाव के साथ लोगों को खिचड़ी प्रसाद एवं ठंडा जल वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीसंकट मोचन हनुमान को भोग अर्पित कर की गई।

इसके बाद प्रसाद वितरण आरंभ हुआ। जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सेवा शिविर का लाभ प्राप्त करने पहुंचे। काशी में संकल्प संस्था पिछले कई वर्षों से सेवा और समर्पण की भावना के साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। 

अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार चल रहा यह सेवा अभियान अब जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के लिए सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। संस्था समय-समय पर विभिन्न पर्वों एवं विशेष अवसरों पर भी प्रसाद वितरण, फलाहार एवं जल सेवा का आयोजन करती रहती है।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि काशी की संस्कृति सेवा और सद्भाव की प्रतीक है। संस्था इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्य करती रहेगी। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति अग्रवाल, मुरादाबाद की उषा अग्रवाल, पटना के अजीत अग्रवाल एवं रेनु अग्रवाल तथा काशी की मृदुला रानी का विशेष सहयोग रहा। 

इस अवसर पर अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शुभम् कुमार गुप्ता, लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल आदि उपस्थित रहे।