'भारत पर क्यों भरोसा करें' पूछने वाली नार्वे की पत्रकार को प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, बोलीं- वो झगड़ा करने आई थी...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नार्वे की यात्रा की। इस दौरान नार्वे में ही भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों ने भारत में मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक महिला पत्रकार ने कहा कि भारत पर क्यों भरोसा किया जाना चाहिए। इस सवाल का विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बखूबी जवाब दिया।
NGO रिपोर्ट पढ़कर आ जाते हैं
विदेश मंत्रालय ने नार्वे की पत्रकार को जवाब देते हुए कहा कि कई लोग अज्ञानी NGO की रिपोर्ट्स को पढ़कर भारत को गलत समझने लगते हैं। इस घटना पर अब शिवसेना (UBT) की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने महिला पत्रकार का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि यह महिला पत्रकार झगड़ा करने के इरादे से आई थी।
प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
सिबी जॉर्ज के साथ तीखी हुई बहस
बता दें कि नॉर्वे की पत्रकार ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बार-बार सवाल किए कि भारत पर भरोसा क्यों किया जाना चाहिए। जिसके चलते विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। सिबी जॉर्ज ने नॉर्वे की पत्रकार को भारत के मीडिया की व्यापक पहुंच का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का सबसे अच्छा उदाहरण क्या है? सरकार बदलने का अधिकार, वोट देने का अधिकार। भारत में यही हो रहा है। हमें इस बात पर बहुत गर्व है।