Headlines
Loading...
वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र का मामला : दुल्हन ने दूल्हे के सामने ये क्या कर डाला? शादी के पंडाल में छा गया सन्नाटा, पुलिस भी हुई बेबस...

वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र का मामला : दुल्हन ने दूल्हे के सामने ये क्या कर डाला? शादी के पंडाल में छा गया सन्नाटा, पुलिस भी हुई बेबस...

प्रेम प्रसंग न्यूज। यूपी के वाराणसी में एक युवती की शादी तय हुई। जैसे-जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई तो लड़की और लड़के वालों के घर में तैयारियां भी तेज हो गईं। घर में मंगलगीत गूंजने लगे।नाते-रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया। तय तारीख पर दूल्हा बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया। बाराती भी नाचते-गाते दुल्हन को लेने बैंडबाजे के साथ पहुंचे। बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। जयमाल की रस्मी शुरू हुई। दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची लेकिन इसी दौरान दुल्हन ने कुछ ऐसा कर डाला कि शादी के पंडाल में सन्नाटा छा गया। दुल्हन की इस हरकत को दूल्हा देखता रहा गया। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन पुलिस भी केस को सुलझाने में बेबस नजर आई।

लोहता थानाक्षेत्र के एक गांव में लड़की बारात आई थी, जहां लड़की वालों ने बारातियों का जोदार स्वागत-सत्कार किया। एक-एक करके शादी की रस्म शुरू होने लगी। जयमाल के लिए दुल्हन हाथ में वरमाला लेकर पहुंची। इसी दौरान दुल्हन का प्रेमी भी वहां पहुंच गया। दूल्हा और दुल्हन आमने-सामने खड़े थे। प्रेमी को देख दुल्हन ने जयमाल दूल्हे के गले में डालने से इनकार कर दिया। दूल्हा दुल्हन की बात सुनकर सन्न रह गया। शादी के माहौल में भी कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। इस बीच लोगों को प्रेमी के बारे में पता चला तो उसे पकड़कर पीट दिया, लेकिन शादी टूट गई। शादी को लेकर पंचायत हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। बात थानेतक पहुंची तो दोनों पक्षों को कोटवां पुलिस चौकी बुलाया गया। लेकिन यहां भी पुलिस समझाने में असमर्थ रही। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

दोनों ने मंदिर में कर ली शादी

जिस युवती की शादी हो रही थी उसका चोलापुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव के रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती थी, लेकिन घर वालों को जब दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी। जिसके बाद युवती गुमसुम रहने लगी थी। युवती के दिल में अभी भी प्रेमी ही बसा हुआ था। शादी में जब उसने प्रेमी को सामने देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाई और दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के पास पहुंच गई। शादी समारोह में चले हंगामे के बाद प्रेमी को वापस बुलाया गया। दोनों पक्षों के परिजन मंदिर पहुंचे और दोनों की शादी कराई। युवक और युवती ने वहीं परिजनों का आशीर्वाद लिया।