प्रतीक यादव को कौन देगा मुखाग्नि, क्या पिता के बाद छोटे भाई का दाह संस्कार करेंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव?...
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल में प्रतीका यादव का पोस्टमार्टम किया गया। पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पत्नी अपर्णा यादव के छोटे भाई अमन डेड बॉडी को हासिल करने के लिए कागजी कार्रवाई करते दिखे। बताया जा रहा है कि प्रतीक के पार्थिव शरीर को परिवार के बीच ले जाया जाएगा। उसके बाद दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रतीक यादव को कौन देगा मुखाग्नि?
पोस्टमार्टम का प्रोसेस पूरा होने के बाद प्रतीक यादव के दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रतीक यादव को मुखाग्नि कौन देगा. दरअसल, प्रतीक यादव अपने पीछे दो बेटियों प्रथमा यादव (बड़ी) और प्रतीक्षा यादव (छोटी) को छोड़कर गए हैं. हिंदू रीति रिवाज में आमतौर पर बेटियां पिता को मुखाग्नि नहीं देती हैं. हालांकि विशेष परिस्थितियों में कई बार बेटियों को भी यह फर्ज निभाने का मौका दिया जाता रहा है।
लखनऊ में इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या बड़े भाई अखिलेश यादव खुद प्रतीक यादव को मुखाग्नि देंगे. चर्चा है कि अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को खुद ही मुखाग्नी दी थी. पिता मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद भाइयों में अखिलेश यादव सबसे बड़े हैं. यह भी चर्चा है कि अखिलेश यादव के कंधों पर परिवार के साथ पार्टी की भी जिम्मेदारी है इसलिए वह शायद छोटे भाई को मुखाग्नि ना दें. कहा जा रहा है कि परिवार के कोई दूसरे सदस्य प्रतीक यादव को मुखाग्नि दे सकते हैं।
कहां हो सकता है दाह संस्कार
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का दाह संस्कार लखनऊ में ही हो सकता है. इसके लिए लखनऊ के पिपरा घाट श्मशान घाट का चयन किया जा सकता है. देखा गया है कि मुलायम सिंह यादव के परिवार में जितने भी लोगों हाल के वर्षों में मौत हुई है उनका दाह संस्कार इसी श्मशान स्थल पर होता रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला
पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में नाखून के नीले होने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रतीक लंग्स में इंफेक्शन की दवाई ले रहे थे. फिलहाल डॉक्टरों ने मौत की वजह को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
भाई की मौत पर क्या बोले अखिलेश यादव?
पोस्टमार्टम हाउस में छोटे भाई की डेड बॉडी को देखने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक यादव से अंतिम बार मुलाकात हुई थी. उस समय उन्होंने छोटे भाई प्रतीक यादव को सलाह दी थी कि वो अपनी सेहत का ख्याल रखें और अपने कारोबार को आगे बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि कई बार फाइनेंशियल या कारोबार में नुकसान होता है तब लोग बहुत दुखी हो जाते हैं. अब वो हमारे बीच नहीं हैं, जो कानूनी रास्ता है और परिवार के लोग जो कहेंगे उसी रास्ते को अपनाया जाएगा।
छोटे भाई प्रतीक के बचपन के दिनों को यादव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उसे शुरू से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग थे. वह जीवन में आगे बढ़कर कुछ करना चाहते थे. एक बहुत अच्छा लड़का जो अपनी मेहनत से जीवन में कुछ करना चाहते थे. बहुत दुख है कि वो आज हमारे बीच नहीं हैं।