Headlines
Loading...
मीरजापुर में क्रशर न‍िरीक्षण का वीडियाे बनाने वाले ने कहा कि यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, एसडीएम चुनार ने वीड‍ियो पर लगाई पाबंदी...

मीरजापुर में क्रशर न‍िरीक्षण का वीडियाे बनाने वाले ने कहा कि यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, एसडीएम चुनार ने वीड‍ियो पर लगाई पाबंदी...

मीरजापुर, ब्यूरो। एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा शनिवार को उस वक्त नाराज हो गए जब अहरौरा क्रशर प्लांट का निरीक्षण करते समय एक व्यक्ति उनका वीडियाे बनाने लगा। उन्होंने तत्काल वीडियाे बनाने पर रोक लगाने के लिए अपने कर्मचारियाें को निर्देशित किया। 

इसपर वीडियाे बना रहे शख्स ने कहा कि यह हमारा लोकातंत्रिक अधिकार है। आप अपना निरीक्षण कर कार्रवाई भी करिए। इसमें किसी प्रकार मैं बाधा डालू तो बताइए। फिर भी एसडीएम चुनार नहीं माने और वीडियाे बनाने पर पाबंदी लगवा दी। जिसको लेकर लोग खासे नाराज है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, खनन विभाग व पुलिस के साथ अहरौरा में बिना मानक के चल रहे क्रशर प्लांट का निरीक्षण करने गए थे। वहां तीन क्रशर प्लांटों को बिना मानक के संचालित होना पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश रहे थे।

इसी बीच उनके कार्रवाई व निरीक्षण का कुछ लोग वीडियाे बनाने चले गए। यह देखकर एसडीएम चुनार नाराज हो गए। उन्होंने अपने कर्मचारियाें से वीडियाे बनाने वालों पर राेक लगाए जाने को कहा ताे लोग लोग आकोशित हो गए । पुलिस ने बीच बचाव कर मामला खत्म कराया।