Headlines
Loading...
पेट्रोल बचाने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर वाराणसी में भाजपा ने निकाला इलेक्ट्रिक स्कूटी जुलूस, लोगों को पेट्रोल बचाने का दिया संदेश...

पेट्रोल बचाने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर वाराणसी में भाजपा ने निकाला इलेक्ट्रिक स्कूटी जुलूस, लोगों को पेट्रोल बचाने का दिया संदेश...

-पेट्रोल बचाने का दिया संदेश,पेट्रोल पंप पर आए उपभोक्ताओं को पहनाया माला

वाराणसी, 14 मई। पेट्रोल बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नई सड़क स्थित कोदई चौकी से गिरजाघर पेट्रोल पंप तक इलेक्ट्रिक स्कूटी जुलूस निकाला।

जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने राह में लोगों को पेट्रोल बचाने के लिए जागरूक किया और जागरुकता का स्टिकर भी लगाया।

जुलूस के समापन पर कार्यकर्ताओं ने गिरजाघर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए उपभोक्ताओं का माल्यार्पण कर कम तेल भरवाने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ता देश हित के वास्ते मोदी के रास्ते का नारा भी लगाया। 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पेट्रोल बचाने की शपथ ली और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। 

जुलूस का नेतृत्व मोर्चा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। इसमें चन्द्र विजय सिंह, ओमप्रकाश यादव, सोमनाथ विश्वकर्मा, शंकर जायसवाल, पार्षद विजय द्विवेदी, पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, विनोद यादव, गोपाल, मंगलेश जायसवाल, शुभम गुप्ता आदि शामिल रहे।