Headlines
Loading...
वाराणसी में बहला-फुसलाकर गहने चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद...

वाराणसी में बहला-फुसलाकर गहने चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद...

वाराणसी, ब्यूरो। कैंट पुलिस ने बहला-फुसलाकर घर से गहने चोरी करने के मामले में दो आराेपितों को गुरुवार दोपहर हजरत बाबा अली बख्श शहीद मजार, (फुलवरिया क्षेत्र) गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ के बद उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में कुम्हारपुरा फुलवरिया थाना कैंट निवासी अमन सेठ और प्रिंस सेठ है। एक मार्च को पीड़ित की ओर से थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपितों ने उसके पुत्र अभिषेक चौबे उर्फ राज को बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी से घर के जेवरात ले लिए।

आरोप लगाए कि जेवर वापस मांगने पर आरोपितों ने मारपीट, गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में महेश सेठ, पूजा सेठ, अमन सेठ और प्रिंस सेठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक दीक्षा पांडेय, शांतनु मिश्रा, अभिषेक सिंह, कांस्टेबल सूर्यप्रकाश विमल और कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह शामिल रहे।