जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पड़ाव-रामनगर मार्ग पर गुरुवार को चौरहट गांव के समीप बाइक सवार 5 बदमाशों ने सेल्समैन से डेढ़ लाख लूटे...
चंदौली, पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-रामनगर मार्ग पर गुरुवार को चौरहट गांव के समीप बाइक सवार पांच बदमाशों ने सेल्समैन से डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सेल्समैन रामनगर से कलेक्शन कर पड़ाव की ओर लौट रहा था। वह वाराणसी में फॉर्च्यून तेल कंपनी में काम करता है।
घटना की जानकार होते ही मौके पर पहुंचे सीओ अरुण सिंह और कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने पीड़ित से जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। लूट की घटना से व्यापारियों के अंदर दहशत का माहौल है।
घटना का पूरा विवरण
वाराणसी विशेश्वरगंज निवासी महताब उर्फ पप्पू फॉर्च्यून कंपनी में पिछले 25 वर्षों से सेल्समैन का कार्य करता है। सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार को रामनगर से पड़ाव कलेक्शन करने के लिए आता है। प्रत्येक सप्ताह की भांति गुरुवार को अब्दुल रामनगर से दुकानदारों से करीब डेढ़ लाख रुपये का कलेक्शन लेकर पड़ाव के रास्ते वापस वाराणसी जा रहा था।
रामनगर से वह चौरहट गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे से बिना नंबर की दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश मुंह बांधे हुए आए और सेल्समैन की बाइक को धक्का दे दिया। जिससे सेल्समैन सड़क पर गिर गया उसी दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को उठाने के बहाने कलेक्शन के लगभग डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाश पैसा लेकर भाग निकले।
पुलिस की कार्रवाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार बदमाश साहूपूरी की तरफ भागे है। सीओ अरुण सिंह का कहना है कि सेल्समैन से पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार इसी तरह की घटना पहले भी चौरहट में ही वाराणसी जैतपुरा पीली कोठी निवासी एक व्यापारी के साथ हो चुकी है।
साथ बाइक सवार बदमाशों ने चुनाव अधिकारी बनक़र असलाह दिखाकर सोने की दो अंगूठी और सोने की सिकड़ी लेकर भाग गए थे। जिसका आज तक पता नही चल पाया है।