वाराणसी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, विकसित भारत बनाने में अपनी ऊर्जा लगाएं युवा...
वाराणसी, ब्यूरो। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि विकसित भारत-2047 बनाने में युवा अपनी ऊर्जा लगाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार मिशन मोड में रोजगार दे रही है।अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों में अब तक 12 लाख युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं।
केंद्रीय मंत्री शनिवार को बरेका सिनेमा हाल में आयोजित रोजगार मेला में नवनियुक्त अभार्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि अपने परिश्रम से जीवन का नया अध्याय प्रारंभ करने जा रहे हैं। आप को ऊंचाई में पहुंचाने में खुद का, परिवार, रिश्तेदार, शुभचिंतकों का योगदान है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेले का वर्चुअल शुभारम्भ और संबोधन किया। इस दौरान 224 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसमें रेलवे भर्ती बोर्ड से चयनित 25 अभ्यर्थी भी शामिल रहे। इसके अलावा डाक, एयरपोर्ट, अर्द्धसैनिक बल, दूरसंचार, बैंक समेत केन्द्र सरकार के अन्य कई विभागों में नियुक्त अभ्यर्थी शामिल रहे।
इस अवसर एनई रेलवे (वाराणसी) के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, एडीआरएम अशोक कुमार वर्मा, सीनियर डीसीएम शेख रहमान, सीनियर डीएससी एस. राधाकृष्णन, एयरपोर्ट के सहायक प्रबंधक कुमार आनंद समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।