आधुनिक युग की सती! पति परमेश्वर को पाने के लिए पुलिस से भिड़ गई महिला, टावर पर चढ़ी...
Kanpur Woman Climbs Tower: पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता सती का भगवान शिव के प्रति प्रेम और समर्पण अगाध था. सती भगवान शिव के लिए अपने पिता से भिड़ गई थीं। इन दिनों कानपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला अपने पति को पाने के लिए पुलिस से भिड़ गई और उसकी जेल से रिहाई की मांग करने लगी। वह इसके लिए कई फिट ऊंचे टावर पर चढ़ गई और मर जाने की धमकी देने लगी। फिर खूब हंगामा हुआ। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि आप हैरान हो जाएंगे।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। जहां एक युवक की जेल से रिहाई की मांग को लेकर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, अक्टूबर 2025 में युवक के खिलाफ इसी महिला के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, अब महिला युवक की रिहाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है। कुछ लोग बता रहे हैं कि दोनों पति पत्नी हैं।
पति को देखते ही रो पड़ी महिला
जब महिला तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं उतरी तो पुलिस ने महिला को बचाने के लिए उसके पति को जेल से बाहर लाकर टॉवर के पास खड़ा कर दिया। महिला पति को देखते ही नीचे उतर आई और पति पत्नी दोनों लिपट कर रोने लगे। इसके पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।