सब इंस्पेक्टर पत्नी को पिता के सामने परोसता था पति, फिर खुद बनाता था जबरन संबंध, एक बार तो दोनों घुस गए कमरे में फिर...
यूपी के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रयागराज में तैनात महिला दरोगा ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर ने उसका दुष्कर्म किया। इसके अलावा पति ने उसे चूहे मारने की दवा देकर उसे मारने की भी कोशिश की। साथ ही आरोप है कि दारोगा होने के बावजूद उसकी शिकायत नहीं लिखी जा रही थी, चलिए जानते हैं पूरा मामला।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि पीड़िता लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. और वह प्रयागराज में दारोगा पद पर तैनात है. महिला की शादी 14 फरवरी 2025 को शुभम सिंह से हुई थी, लेकिन यह अंतरजातीय विवाह था. महिला ने आरोप लगाया कि इसी वजह से उसके ससुराल पक्ष वाले उसे जातिसूचक शब्दों से परेशान करते थे. इतना ही नहीं, पीड़िता ने कहा कि उसे बोला जाता था कि वह नौकरी छोड़ दे. लेकिन जब उसने ऐसा नहीं किया, तो ससुराल पक्ष वालों ने लाइसेंस वाली बंदूक से महिला को डराया-धमकाया. और ससुर ने उसका दुष्कर्म किया।
पति भी बनाता था जबरन संबंध
जब महिला ने ससुर द्वारा अवैध संबंध बनाने की बात को अपने पति से बताया, तो उसने आवाज उठाने की बजाया अपनी पत्नी को ही चुप रहने की सलाह दी. इसके अलावा पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति भी उसकी बिना इच्छा के उसके साथ संबंध बनाता था. जब उसने इस बात का विरोध किया, तो पति ने उसे चूहे मारने की दवा खिलाकर कमरे में बंद कर दिया. फिर पीड़िता ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी. पिता ने पहुंचकर अपनी बेटी को आनन-फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
पिता से भी मारपीट की गई
महिला ने आरोप लगाया कि जब उसके पिता उसके ससुराल में समझौता कराने पहुंचे, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई. महिला ने बताया कि उसके पति ने गोली भी चलाई, लेकिन किस्मत से वह बच गई।
पुलिस कर रही जांच
इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। काकोरी के एसीपी शकील अहमद ने बताया कि महिला दारोगा की तहरीर प्राप्त हो गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।