शाहजहांपुर में आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत और दंपती घायल...
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के गाजीपुर चिकटिया गांव में गुरुवार रात आई आंधी के दौरान नीम का पेड़ छप्परदार घर पर गिर गया, जिससे अंदर सो रहे बुजुर्ग प्रेमपाल की मृत्यु हो गई। स्वजन व ग्रामीणों ने जैसे तैसे पेड़ को हटाकर उन्हें बाहर निकाला।
कांट के निवासी रामरहीस अपनी पत्नी उषा देवी के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात में आंधी आने से पेड़ गिर गया जिससे दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जिले में कई अन्य स्थानों पर आंधी में पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए जिससे बिजली आपूर्ति भी तीन से चार घंटे तक ठप रही।
मिर्जापुर व कलान में ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि सुबह मौसम साफ हो गया, लेकिन शाम में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने व बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।