Headlines
Loading...
यूपी से पकड़ लिए गए शुभेंदु अधिकारी के पीए के हत्यारे? तीनों को अरेस्ट कर ले गई कोलकाता पुलिस.. आज अभी हुई कोर्ट में पेशी...

यूपी से पकड़ लिए गए शुभेंदु अधिकारी के पीए के हत्यारे? तीनों को अरेस्ट कर ले गई कोलकाता पुलिस.. आज अभी हुई कोर्ट में पेशी...

लखनऊ,ब्यूरो। पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा। शूटर्स से कोलकाता के भवानी भवन में पूछताछ की गई है। बता दें कि रथ की हत्या छह मई की रात को कोलकाता हवाई अड्डे से लगभग सात किलोमीटर दूर मध्यमग्राम के दोहरिया लेन में कर दी गई थी। 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के दो दिन बाद हुई इस हत्या ने राज्य में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि जो तीन हत्यारोपी पकड़े गए हैं, उसमें से दो बक्सर के रहने वाले हैं। जबकि एक आरोपी यूपी के बलिया जिले का रहने वाला है। यह भी बताया जा रहा है कि बलिया वाला आरोपी भी बक्सर में ही रह रहा था।

कब हुई थी रंगनाथ रथ की हत्या

पुलिस के मुताबिक, रथ की एसयूवी को उनके घर के पास एक 'सिल्वर' रंग की कार ने रोका, जिसके बाद दोपहिया वाहनों पर सवार हथियारबंद लोगों ने उन पर बेहद करीब से गोलियां चलाईं। हमले के बाद हमलावर कार छोड़कर एक लाल रंग की कार और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। बाद में अपराध में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं, एक घटनास्थल के पास और दूसरी बारासात में, जो लगभग छह किलोमीटर दूर है। सीआईडी और एसटीएफ ने इस मामले की जांच के लिए संयुक्त रूप से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

हमला करने से पहले डिटेल रेकी की थी

जांचकर्ताओं ने हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियार की पहचान ऑस्ट्रिया में निर्मित ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल के रूप में की है, जो एक अत्याधुनिक हथियार है और जिसके इस्तेमाल से राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों दोनों में चिंता बढ़ गई है। अधिकारी ने कहा कि एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या किसी विदेशी नेटवर्क ने बांग्लादेश को पारगमन मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया होगा। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने हमले को अंजाम देने से पहले व्यापक रूप से टोह ली थी।

यूपी या बांग्लादेश के हो सकते हैं शूटर

उन्होंने कहा, ''गोलीबारी के लिए चुनी गई जगह सीसीटीवी कवरेज से बाहर थी, और समय को देखते हुए लगता है कि यह एक सुनियोजित वारदात थी।'अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को संदेह है कि हमलावर उत्तर प्रदेश या बांग्लादेश सीमा के पार से भाड़े के हत्यारे हो सकते हैं, जो अपराध स्थल से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि निजी दुश्मनी और आपराधिक मकसद सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।