Breaking News Today 28 May LIVE: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा... आज देश भर में मनाई जा रही ईद, IPL में वैभव सूर्यवंशी की धूम...
Breaking News Today 28 May 2026 Aaj Ki Taza Khabar: नमस्कार! 28 मई (गुरुवार) को देश और दुनिया में हो रही हर हलचल से जुडे़ अपडेट्स की इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है।
आज गुरुवार को देश भर में ईद का सेलीब्रेशन जारी है। इस संबंध में संवेदनशील इलाको में पुलिस ने सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम भी किए हैं।
उधर पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्धविराम फिर टूटता दिख रहा है। अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमला बोला है। दोनों ही पक्षों के बीच कतर में समझौते के प्रयास भी जारी है।
इसके अलावा ईंधन के बढ़ते दामों के बीच देश की विमान कंपनियों ने अपनी उड़ानों की संख्या कम करने का ऐलान किया है। एयर इंडिया और इंडिगो ने इसकी घोषणा कर दी है।
खेल के क्षेत्र में बुधवार की शाम आईपीएल में सबसे कम उम्र के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम कर ली। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में विस्फोटक 97 रन ठोक दिए। उन्होंने इस लीग में क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया और उनकी टीम अब दूसरे क्वॉलीफायर में पहुंच गई है।