Headlines
Loading...
वडोदरा में रचा गया इतिहास, टाटा के प्लांट से निकला पहला 'मेड इन इंडिया' C295 विमान...

वडोदरा में रचा गया इतिहास, टाटा के प्लांट से निकला पहला 'मेड इन इंडिया' C295 विमान...

गुजरात, ब्यूरो 14 मई। भारत के विमानन क्षेत्र (Aerospace Sector) ने आज एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है. गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के प्लांट से पहला ‘मेड इन इंडिया’ C295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सफलतापूर्वक बनकर बाहर (Roll out) आ गया है।

यह पहली बार है जब भारत में किसी प्राइवेट कंपनी ने पूरा सैन्य विमान तैयार किया है. अब तक यह काम सिर्फ सरकारी कंपनियों तक ही सीमित था. सबसे बड़ी बात यह है कि इस विमान को तय समय (सितंबर 2026) से कई महीने पहले ही बनाकर तैयार कर लिया गया है।

C295 विमान की ताकत और खासियतें:

पेलोड क्षमता: यह विमान 9,000 किलो से ज्यादा वजन या 71 सैनिकों को एक साथ ले जा सकता है।

उपयोग: इसका इस्तेमाल सैनिकों को लाने-ले जाने, आपदा राहत, मेडिकल इमरजेंसी और समुद्री निगरानी के लिए किया जाएगा।

दुर्गम इलाकों में लैंडिंग: यह विमान छोटे और कच्चे रनवे पर भी आसानी से लैंड कर सकता है, जो पहाड़ी और सीमावर्ती इलाकों के लिए बेहद जरूरी है।

स्वदेशी तकनीक: इसमें भारत की सरकारी कंपनियों (BEL और BDL) द्वारा बनाया गया ‘इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट’ लगाया गया है।

यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की एक बड़ी जीत है. अब भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो खुद आधुनिक सैन्य विमान बनाने की क्षमता रखते हैं।

प्रोजेक्ट की खास बात:

कुल विमान: भारतीय वायुसेना के लिए कुल 56 विमानों का सौदा हुआ था।

स्पेन से डिलीवरी: पहले 16 विमान स्पेन से सीधे उड़कर भारत आएंगे (इनमें से 6 पहले ही वायुसेना में शामिल हो चुके हैं)।

भारत में निर्माण: बाकी 40 विमान वडोदरा के टाटा प्लांट में बनाए जा रहे हैं।

रोजगार और MSME: इस प्रोजेक्ट में 37 भारतीय सप्लायर्स और दर्जनों छोटे उद्योग (MSMEs) शामिल हैं, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है।

वायुसेना को मिलेगा नया जोश

यह C295 विमान वायुसेना के पुराने हो चुके ‘एवरो’ (Avro HS-748) बेड़े की जगह लेंगे. इनके आने से भारतीय सेना की रसद और जवानों को तेजी से एक जगह से दूसरी जगह भेजने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।