Headlines
Loading...
लखनऊ के अस्पताल में छात्रा से रेप के मामले में आज डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का सख्त ऐक्शन, रेपिस्ट डॉक्टर का लाइसेंस, डिग्री सस्पेंड...

लखनऊ के अस्पताल में छात्रा से रेप के मामले में आज डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का सख्त ऐक्शन, रेपिस्ट डॉक्टर का लाइसेंस, डिग्री सस्पेंड...

Lucknow Student Rape: लखनऊ के बक्शी का तालाब इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल की ओटी में डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा से रेप कर दिया था। छात्रा से रेप के प्रकरण में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त ऐक्शन लिया है। ब्रजेश पाठक ने अस्पताल को सील करने और अस्पताल संचालक आरोपी डॉ. विजय गिरी का चिकित्सकीय लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया है। 

इसके साथ आयुर्वेदिक चिकित्सकीय डिग्री को जब्त करने के आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों को कहा है, ताकि भविष्य में आरोपी चिकित्सक कभी भी, किसी भी तरह के चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन न कर सके। ब्रजेश पाठक ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार आप लोगों के साथ है। आरोपी डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि बीकेटी के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विजय कुमार गिरी ने गुरुवार दोपहर नशीला इंजेक्शन लगाकर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। 19 वर्षीय पीड़िता एक निजी विद्यालय से 12वीं की छात्रा है और क्षेत्र की रहने वाली है। परिवारीजनों के मुताबिक कई दिन से बेटी को झटके आ रहे थे। 18 मई को उसे सीएचसी इंदौराबाग के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अस्पताल संचालक डॉक्टर विजय कुमार गिरी बेटी का इलाज कर रहे थे। जांच कराई गई तो उसकी टीएलसी बढ़ी थी और बुखार तेज था। इस कारण बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया। डॉक्टर विजय कुमार ने गुरुवार दोपहर उसको ट्यूब डॉलने की बात कही थी। वह बेटी को ओटी में ले गया और उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन के कारण बेटी अर्द्धचेतना अवस्था में थी। डॉक्टर विजय ने बेटी के साथ ओटी में दुष्कर्म किया। उसने विरोध में हाथ पैर चलाने की कोशिश की तो डॉक्टर ने उसे पीटा भी। करीब घंटे भर बाद बेटी ओटी से बदहवास हालत में बाहर निकली।

उसके प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द हो रहा था। कुछ हालात सामान्य हुई तो बेटी ने जानकारी दी कि डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद परिवारीजनों का आक्रोश फूट गया। वह हंगामा करने लगे। अस्पताल में तोड़फोड़ के लिए अमादा हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बीकेटी थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, एसीपी विकास कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिवारीजन नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवारीजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है।

कई कर्मचारी हुए फरार, सीसी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इंस्पेक्टर के मुताबिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में परिवारीजनों के हंगामे के दौरान कई कर्मचारी अस्पताल की छत और पीछे के रास्ते से फरार हो गए। कर्मचारियों की पहचान के लिए अस्पताल में लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कर्मचारियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी। अगर किसी की भूमिका और मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

झांसी के एक निजी अस्पताल से किया था आरोपी बीएमएस

एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरी ने झांसी के एक निजी मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई पूरी की थी। उसके बाद से यहां अस्पताल चला रहा था। अस्पताल के दस्तावेजों और मानकों की जांच की जा रही है।