Headlines
Loading...
IPL 2026: ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज पर होगी पैसों की बरसात, पर्पल कैप विजेता भी होगा मालामाल, जानें IPL की पूरी खबर...

IPL 2026: ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज पर होगी पैसों की बरसात, पर्पल कैप विजेता भी होगा मालामाल, जानें IPL की पूरी खबर...

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. IPL 2026 के फाइनल मैच के बाद इनामों की बारिश होगी। IPL ट्रॉफी जीतने वाली टीम और उपविजेता टीम दोनों पर ही जमकर पैसों की बरसात होगी. इस दौरान IPL 2026 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप का पुरस्कार दिया जाएगा।

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप को कितने पैसे मिलेंगे?

ऑरेंज कैप के विजेता बल्लेबाज को 10 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी. राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए हैं. हालांकि शुभमन गिल (722 रन) और साई सुदर्शन (710 रन) वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में पीछे छोड़ सकते हैं. बता दें कि हर IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप का पुरस्कार मिलता है.

IPL इतिहास में अब तक के ऑरेंज कैप विजेता

1. 2008 : शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब/पंजाब किंग्स) 11 मैच 616 रन

2. 2009 : मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स) 12 मैच 572 रन

3. 2010 : सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) 15 मैच 618 रन

4. 2011 : क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 12 मैच 608 रन

5. 2012 : क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 15 मैच 733 रन

6. 2013 : माइक हसी (चेन्नई सुपर किंग्स) 16 मैच 733 रन

7. 2014 : रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स) 16 मैच 660 रन

8. 2015 : डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 मैच 562 रन

9. 2016 : विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 16 मैच 973 रन

10. 2017 : डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 मैच 641 रन

11. 2018 : केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) 17 मैच 735 रन

12. 2019 : डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 12 मैच 692 रन

13. 2020 : केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) 14 मैच 670 रन

14. 2021 : ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स) 16 मैच 635 रन

15. 2022 : जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) 17 मैच 863 रन

16. 2023 : शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) 17 मैच 890 रन

17. 2024 : विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 15 मैच 741 रन

18. 2025 : साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) 15 मैच 759 रन

19. 2026 : TBD

पर्पल कैप विजेता की भी होगी छप्पर फाड़ कमाई

IPL 2026 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप का पुरस्कार दिया जाएगा. IPL 2026 के पर्पल कैप विजेता गेंदबाज की भी छप्पर फाड़ कमाई होगी. IPL 2026 के पर्पल कैप विजेता गेंदबाज को 10 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी. गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं. कैगिसो रबाडा ने IPL 2026 सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा 28 विकेट हासिल किये हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अगर गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ IPL 2026 के फाइनल मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. कैगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार दोनों फाइनल में खेलेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2026 में पर्पल कैप का पुरस्कार कौन जीत सकता है. बता दें कि हर IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप का पुरस्कार मिलता है।

IPL इतिहास में अब तक के पर्पल कैप विजेता

1. 2008 : सोहैल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) 11 मैच 22 विकेट

2. 2009 : आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद) 16 मैच 23 विकेट

3. 2010 : प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद) 16 मैच 21 विकेट

4. 2011 : लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) 16 मैच 28 विकेट

5. 2012 : मोर्ने मोर्कल (दिल्ली डेयरडेविल्स/दिल्ली कैपिटल्स) 16 मैच 25 विकेट

6. 2013 : ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 18 मैच 32 विकेट

7. 2014 : मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) 16 मैच 23 विकेट

8. 2015 : ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 16 मैच 26 विकेट

9. 2016 : भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 17 मैच 23 विकेट

10. 2017 : भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 मैच 26 विकेट

11. 2018 : एंड्रयू टाई (किंग्स इलेवन पंजाब/पंजाब किंग्स) 14 मैच 24 विकेट

12. 2019 : इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स) 17 मैच 26 विकेट

13. 2020 : कैगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) 17 मैच 30 विकेट

14. 2021 : हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 15 मैच 32 विकेट

15. 2022 : युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) 17 मैच 27 विकेट

16. 2023 : मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस) 17 मैच 28 विकेट

17. 2024 : हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स) 14 मैच 24 विकेट

18. 2025 : प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) 15 मैच 25 विकेट

19. 2026 : TBD