हम मैच जीतने के लायक नहीं थे MI पर रोमांचक जीत के बावजूद क्यों भड़के रजत पाटीदार?...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए रोमांचक मैच के बाद कहा कि आरसीबी की टीम यह मैच जीतने लायक नहीं थी। RCB vs MI के इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 166 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हो गए, वहीं आरसीबी ने 27 के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे।
ऐसे में आरसीबी के संकट मोचक क्रुणाल पांड्या बने जिन्होंने 73 रनों की धुआंधार पारी खेल ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी। राज बावा मुंबई के लिए 15 रन डिफेंड नहीं कर पाए और आखिरी गेंद पर आरसीबी को जीत मिली।
रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा, "पल्स अब सब नॉर्मल है, लेकिन यह बहुत टाइट मैच था, कुल मिलाकर मुझे लगता है, बहुत बढ़िया गेम था और खासकर केपी (क्रुणाल पांड्या)। मुझे लगता है कि वही वो आदमी है जिसने टीम के लिए यह किया है।
क्रुणाल पांड्या को नंबर-5 पर भेजने का फैसला किसका था?
मुझे लगता है कि यह हमारा (टीम का) डिसीजन है। मुझे लगता है कि हमने टीम मीटिंग्स वगैरह में इस पर बात की है। और हम जानते हैं, जिस तरह से वह खेला। वह पहले भी नंबर पांच पर खेला था। लेकिन हां हम उसे नंबर पांच पर जाने का मौका देना चाहते थे और उसने काफी अच्छा किया है। उन्हें बहुत एक्सपीरियंस है, आप जानते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वे प्लेयर्स बड़े स्टेज पर और जब टीम प्रेशर में होती है तो ऐसा करते हैं।
भुवी के बारे में क्या बोले कप्तान?
मुझे लगता है कि यह अनबिलीबल है। मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने (भुवनेश्वर) बॉल पर कंट्रोल किया, बॉल पर उसका कंट्रोल, मुझे लगता है कि सुपर है। और ऐसे विकेट पर मुश्किल रहा है जो दो रफ्तार वाला और अलग-अलग बाउंस वाला था। मुझे लगता है कि उसे खेलना बहुत मुश्किल है।
क्या आप पॉइंट्स टेबल देखते हैं?
अभी हम टेबल की परवाह नहीं कर रहे हैं क्योंकि हमारा मंत्र टेबल देखने के बजाय अपनी ताकत पर खेलना और अच्छा क्रिकेट खेलना है।
रजत पाटीदार बोले हम जीतने के लायक नहीं थे
मुझे लगता है कि बॉलर्स ने वहां बहुत अच्छा काम किया है। उन्हें 166 पर रोकना, और वह, मैं कहूंगा, आसानी से चेज किया जा सकता था। लेकिन सच कहूं तो, मुझे लगता है कि हम यह मैच जीतने के लायक नहीं थे क्योंकि क्योंकि हमारी बैटिंग लाइनअप के साथ, हमें यह टारगेट आसानी से चेज़ करना चाहिए था।"