Ramayan In Varanasi: राजामौली की फिल्म 1300 करोड़ी 'वाराणसी' में 20 मिनट चलेगा 'रामायण'...
Ramayan In Mahesh Babu Varanasi: दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली लंबे वक्त से अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में है. ऐलान के बाद से इस फिल्म का तगड़ा बज़ है. फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू, ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
फिल्म अगले साल आएगी, लेकिन इसको लेकर अभी से ही खूब बातें हो रही हैं. अब पता चला है कि इस फिल्म में 20 मिनट तक रामायण का सीक्वेंस दिखाया जाएगा।
कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस मेक्सिको 2026 इवेंट में ‘वाराणसी‘ के बारे में इसके प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय ने बात की. इसी दौरान उन्होंने वाराणसी में रामायण के 20 मिनट के सीक्वेंस के होने के बारे में बताया. उन्होंने इस मौके पर मेक्सिको और भारत की संस्कृति में एक जैसी चीज़ों के बारे में बात की।
वाराणसी में ‘रामायण’
एसएस कार्तिकेय ने कहा, “हमने जो देखी हैं, उनमें बहुत सी चीज़ें एक जैसी हैं. मेक्सिको से जो बहुत सारी स्टोरीज़ और कॉमिक्स निकल रही हैं वो एजटेक या मायन सभ्यता के इतिहास की हैं. और भारत में हम अपनी महाकाव्य जैसे रामायण और महाभारत से प्रेरणा लेते हैं. वाराणसी में 20 मिनट रामायण है. सास्कृतिक तौर पर लैटिन अमेरिकन ऑडियंस और अमेरिकन ऑडियंस के बीच काफी समानताए हैं.” इस दौरान उन्होंने मेक्सिको के कल्चर का तारीफ कि और कहा कि आपका कल्चर काफी हद तक हमारे जैसा ही है. उन्होंने मसालों का भी जिक्र किया।
‘वाराणसी’ में कौन निभा रहा कौन सा रोल?
इस फिल्म में महेश बाबू रुद्रा, प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी और प्रथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रोल में हैं। इन सितारों के किरदारों के फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुके हैं. इसके अलावा फिल्म का एक छोटा सा टीजर भी मेकर्स जारी कर चुके हैं। ‘आरआरआर’ जैसी ग्लोबल हिट देने के बाद राजामौली इस फिल्म को अलग ही लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसमें वीएफएक्स का तगड़ा काम भी होने वाला है. फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।