Headlines
Loading...
पिंडरा तहसील परिसर में अतिक्रमण हटाने का SDM ने दिया निर्देश तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने किए अवैध कब्जे चिह्नित...

पिंडरा तहसील परिसर में अतिक्रमण हटाने का SDM ने दिया निर्देश तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने किए अवैध कब्जे चिह्नित...

वाराणसी पिडरा। तहसील परिसर में अतिक्रमण हटाने का एसडीएम ने निर्देश दिया। तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने तहसील बार के सहयोग से अवैध कब्जे चिह्नित किए गए। 

वाराणसी पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता अश्विनी सिंह राजपूत के प्रस्ताव पर एसडीएम को पत्र दिया था। 

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि स्टांप वेंडरों और टाइपराइटरों ने परिसर में कई जगह अतिक्रमण कर लिया है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बुधवार को तहसीलदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम गठित की। वहीं गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर में अवैध कब्जे चिह्नित किए।