Headlines
Loading...
जौनपुर में रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार.. लाइनबाजार SHO केके सिंह को भी लगी गोली..

जौनपुर में रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार.. लाइनबाजार SHO केके सिंह को भी लगी गोली..

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में शामिल कुख्यात अपराधी व एक लाख का इनामी रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस एनकाउंटर में लाइनबाजार थाना प्रभारी केके सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए।एक अन्य पुलिस अधिकारी को भी गोली जा लगी। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से वह बच गए।

पुलिस को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी

इस एनकाउंटर में बदमाश रवि यादव का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. मुखबिर की सूचना पर खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी में पुलिस टीम ने हत्यारोपित रवि यादव को घेर लिया था. कई थानों की फोर्स और क्षेत्राधिकारी भी लगाए गए थे. दोनों बदमाश बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उनको घेर लिया. खुद को पुलिस से घिरता देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो रवि यादव वहीं ढेर हो गया।

बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कर दी गई थी हत्या

बता दें कि जिले के खेतासराय क्षेत्र के मनेछा में बीते 1 मई को दूल्हे आज़ाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बता दें कि जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव के रहने वाले 21 वर्षीय आजाद बिन्द की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की बेटी सोनी के साथ तय हुई थी. 1 मई को बारा आने की तिथि तय की गई थी. तय तारीख के मुताबिक शुक्रवार को आजाद बिंद दूल्हा बना और बारात लेकर गाजे-बाजे के साथ ब्याह करने निकल पड़ा. जैसे ही दूल्हे की गाड़ी मनेछा बादशाही के पास पहुंची. एक बाइक कार के बराबर चलने लगी।

दुल्हन के ममेरे भाई ने वारदात को दिया था अंजाम

बाइक की नंबर प्लेट को कपड़े से ढका गया था. बाइक सवार भी मुंह बांधे हुए थे. देखते ही देखते बाइक सवार बदमाश गोलियां बरसाकर फरार हो गए. गोली लगने के बाद खून से लथपथ आजाद बिंद सीट पर बेसुध पड़ा हुआ था. इसके बाद कार का ड्राइवर गाड़ी लेकर सीधा अस्पताल पहुंचा. वहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया. यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जांच को लेकर पता चला कि दुल्हन के ममेरे भाई प्रदीप बिन्द ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।