Headlines
Loading...
UP : मांडा के बादपुर गंगा तट पर स्थित बूढ़े नाथ शिवालय में पुरुषोत्तम महीने में बूढ़े नाथ मंदिर में हो रहा सवा करोड़ शिव पंचाक्षर जाप...

UP : मांडा के बादपुर गंगा तट पर स्थित बूढ़े नाथ शिवालय में पुरुषोत्तम महीने में बूढ़े नाथ मंदिर में हो रहा सवा करोड़ शिव पंचाक्षर जाप...

मांडा के बादपुर गंगा तट पर स्थित बूढ़े नाथ शिवालय में पुरुषोत्तम महीने में सवा करोड़ शिव पंचाक्षर जाप का अनुष्ठान चल रहा है। इस अनुष्ठान में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह व उनके पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह प्रमुख रूप से अपना योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के आयोजक अशोक सिंह ने "केसरी न्यूज 24" को जानकारी दी कि वाराणसी से आए 33 पुरोहितों द्वारा शिव पंचाक्षर जाप किया जा रहा है। एक महीने में सवा करोड़ शिव पंचाक्षर जाप होगा। 

हर साल इस शिव मन्दिर में पुरुषोत्तम महीने में विशेष तौर पर शिव आराधना की जाती है। यह आयोजन पूरी तरह क्षेत्र के कल्याण के लिए किया गया है।

प्रतिदिन तमाम भक्त गंगा-स्नान कर इस शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। सुबह शाम मंदिर व गंगा आरती के दौरान तमाम भक्त एकत्रित होते हैं।